Rahul Gandhi : EC अफसरों ने राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली

Sandeep Kumar | Apr 15, 2024, 13:46 IST
Share
PIC
PIC

तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली।

BHOPAL. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ( ECI ) के अधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के हेलिकॉप्टर ( helicopter ) की जांच की। तमिलनाडु के नीलगिरि में फ्लाइंग स्क्वॉड के अधिकारियों ने यह छानबीन की। इस छानबीन के बारे में और डिटेल अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़ान दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड जा रहे थे । जहां पर उनका जनसभा को संबोधित करने समेत कई चुनाव प्रचार गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने बताया पीएम नरेंद्र मोदी के मेनिफेस्टो से MP को क्या मिलेगा

वायनाड से दूसरी बार मैदान पर हैं राहुल

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने उन्हें 55 हजार 120 वोटों के अंतर से हराया था। जबकि वायनाड में राहुल गांधी को जीत मिली थी। इस बार फिर कांग्रेस ने वायनाड से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया है। वह लगातार दूसरी बार वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में ये क्या कह दिया

वायनाड में राहुल ने किया रोड शो

तमिलनाडु के बाद राहुल गांधी केरल के वायनाड पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद वे जनसभा भी करेंगे। सोमवार शाम को उत्तर कोझिकोड में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंड ( UDF ) की रैली को संबोधित करेंगे। आपको बताते चलें कि 16 अप्रैल को राहुल फिर वायनाड पहुंचेंगे, फिर 18 अप्रैल को कन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम में बैठकों में हिस्सा लेंगे। राहुल 22 अप्रैल को त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा जिलों में रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने इस महीने की शुरुआत में वायनाड से नॉमिनेशन फाइल किया था और एक रोड शो निकाला था।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में ये क्या कह दिया

वायनाड से CPI ने अपना कैंडिडेट उतारा

विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक की CPI ने राहुल की संसदीय सीट वायनाड से पर अपना कैंडिडेट उतारा है। पार्टी ने एनी राजा को टिकट दिया यहां पर राहुल गांधी और एनी राजा के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में गुंडे सोंटा सरदार के बेटे करण ने पुलिस जवान को पीटा, मंत्री सिलावट का रौब दिखाकर थाने से भागा, बाद में पकड़ाया

राहुल ने 3 अप्रैल को दाखिल किया था नामांकन

राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया था। इससे पहले उन्होंने बहन प्रियंका गांधी के साथ एक घंटे का रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है।

ये खबर भी पढ़िए...कुंडलपुर : समय सागर महाराज के पदारोहण महोत्सव में 5 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे

2019 में राहुल को मिले थे इतने वोट

साल 2019 में वायनाड में कुल 13 लाख 59 हजार 679 मतदाता थे। राहुल को 7 लाख 6 हजार 367 वोट हासिल हुए थे। राहुल ने 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी को लोकसभा सीट में मौजूद कुल मतदाताओं में से 51.95 प्रतिशत का समर्थन प्राप्त हुआ था, जबकि इस सीट पर डाले गए वोटों में से 64.64 प्रतिशत उन्हें दिए गए थे।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • हेलीकॉप्टर
  • ECI
  • इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज