यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्तियां
Sourabh Bhatnagar | Published:
ELVISH
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर कार्रवाई कर उनकी संपत्तियों को जब्त किया है। इससे पहले ईडी ने दोनों से लंबी पूछताछ की थी।
Elvish Yadav Money Laundering Case : यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर कार्रवाई कर उनकी संपत्तियों को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में दोनों पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि इससे पहले सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। बाद में ED ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
बताया जा रहा है कि यूट्यूबर एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया की ये संपत्तियां उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थित हैं। ED ने पहले एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया का बयान दर्ज किया था। दोनों से ED लंबी पूछताछ भी कर चुकी है। हरियाणा के सिंगर फाजिलपुरिया एल्विश यादव के करीबी माने जाते हैं और इसके चलते ही उनसे इस मामले में पूछताछ की गई थी।
नोएडा पुलिस 17 मार्च को एल्विश यादव को सांप के जहर के व्यापार में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम के आरोप हटा दिए थे। इस मामले में 1,200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।
एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी-2 में वाइल्ड कार्ड से एंट्री लेकर विनर बने थे। बिग बॉस जीतते ही उनके फैंस भी काफी बढ़ गए। एल्विश को फिल्मों में काम करने के भी ऑफर मिल रहे हैं। उनका म्यूजिक वीडियो भी आ चुका है। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
यूपी और हरियाणा में हैं संपत्तियां
1,200 पन्नों की चार्जशीट हुई थी दाखिल
वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर विनर बने थे एल्विश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
By Arun Tiwari
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
By Sanjay Gupta
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार पर बड़ा फैसला जल्द, लाउडस्पीकर से पोस्टर-बैनर तक बदलेंगे नियम? जानें पूरी तैयारी
By Umeshwari Baghel
World Diabetes Day 2026: राजस्थान में 16.21 लाख लोग डायबिटीज से प्रभावित, समय पर जांच जरूरी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
50 साल बाद मध्य प्रदेश के 46 हजार घरों तक पहुंचेगी बिजली, 1815 मजरों-टोलों में रोशनी की तैयारी, कैबिनेट बैठक में हो सकता है फैसला
By Kaushiki
बैतूल में फर्नीचर उद्योग लगाने की तैयारी तेज, दूसरे उद्योगों की भी संभावना, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
By Amresh Kushwaha