BBC ने FDI नियमों की उड़ाई धज्जियां, ED ने ठोका 3.44 करोड़ का जुर्माना

Jitendra Shrivastava | Feb 21, 2025, 22:26 IST
Share
thesootr
ed-imposes-penalty-on-bbc Photograph: (thesootr)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) नियमों के उल्लंघन के चलते BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही, इसके तीन डायरेक्टर्स पर भी 1.14 करोड़ रुपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया है।

भारत में विदेशी निवेश के नियमों के उल्लंघन के चलते BBC इंडिया मुश्किलों में घिर गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ का भारी जुर्माना ठोका है। साथ ही कंपनी के तीन डायरेक्टर्स पर भी 1.14 करोड़ का जुर्माना लगाया गया। BBC इंडिया 100% FDI के साथ काम कर रही थी, जबकि 2019 के नियमों के मुताबिक डिजिटल मीडिया में केवल 26% FDI की अनुमति थी। इससे पहले, फरवरी 2023 में IT विभाग ने BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर रेड की थी।

FDI नियमों के उल्लंघन पर ED ने ठोका जुर्माना

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर विदेशी निवेश नियमों के उल्लंघन के लिए ₹3.44 करोड़ का जुर्माना लगाया। साथ ही तीन डायरेक्टर्स पर 1.14 रुपए करोड़ का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया। ED ने यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) 1999 के तहत की।

ये खबरें भी पढ़ें...

बाइडेन ने रोका था सुनीता विलियम्स का रेस्क्यू? एलन मस्क-एस्ट्रोनॉट की भिड़ंत से खुला राज

डेकोरेशन करने वाले ने स्कूल संचालिका और शिक्षिका को बनाया बंधक, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

क्यों लगाया गया जुर्माना?

बीबीसी इंडिया 100% विदेशी निवेश (FDI) के साथ काम कर रही थी, जबकि 2019 में सरकार ने डिजिटल मीडिया के लिए FDI की सीमा 26% तय कर दी थी। BBC ने इस नियम को नजरअंदाज किया और अपने डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म को 100% FDI के साथ ऑपरेट करता रहा।

बीबीसी इंडिया को 2023 में ED ने जारी किया था नोटिस

ED ने 4 अगस्त 2023 को बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया, इसके तीन डायरेक्टर्स और वित्त प्रमुख को एक शो-कॉज नोटिस भेजा था। FEMA के नियमों के उल्लंघन को देखते हुए 15 अक्टूबर 2021 के बाद से हर दिन 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

Free Laptop Scheme : सीएम मोहन ने 89 हजार छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए 224 करोड़

केस से पहले कलेक्टर की मंजूरी पर सहमत नहीं वनकर्मी, मांग रहे पुलिस जैसा पॉवर

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर IT रेड

इससे पहले फरवरी 2023 में आयकर विभाग (IT) ने BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर छापा मारा था। IT विभाग के सूत्रों के अनुसार BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप था। रेड के दौरान कंपनी के फाइनेंस डिपार्टमेंट के मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप जब्त किए गए।

BBC पर सरकार की सख्ती, 1927 में हुई थी शुरुआत

BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) ब्रिटिश सरकार के अंतर्गत आने वाली मीडिया कंपनी है। इसका मुख्यालय लंदन में है और यह 40 भाषाओं में समाचार प्रसारित करता है। इसे ब्रिटेन की संसद ग्रांट के जरिए फंडिंग देती है और यह डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स विभाग के तहत काम करती है।

Tags:
  • ED
  • ईडी
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • BBC
  • देश दुनिया न्यूज
  • 3.44 करोड़ का जुर्माना
  • बीबीसी पर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि