एलॉन मस्क ने अमेरिकी प्रशासन से अलग होने का किया ऐलान, अब सिर्फ बिजनेस पर फोकस
Reena Sharma Vijayvargiya | May 29, 2025, 14:24 IST
The sootr
टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी दिग्गज कंपनियों के मालिक और दुनिया के चर्चित उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिकी प्रशासन से अपने संबंध खत्म करने का ऐलान कर दिया है। मस्क ने यह घोषणा खुद सोशल मीडिया के जरिए की है।
अमेरिकी अरबपति और टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलॉन मस्क (Elon Musk resignation) ने घोषणा की है कि वे अमेरिकी प्रशासन से अलग हो गए हैं और अब विशेष कर्मचारी के तौर पर अमेरिकी सरकार के साथ उनका कोई संबंध नहीं रहा। इस फैसले को लेकर मस्क ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका सरकारी सेवा कार्यकाल समाप्त हो चुका है और वे अब पूरी तरह अपने निजी कारोबार पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
मस्क के इस फैसले को उनके स्वतंत्र बिजनेस विजऩ की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसमें वे टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे क्षेत्रों में नवाचार को लेकर पहले से ही दुनिया भर में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
खबर यह भी : अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है पाकिस्तान
एलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। वे ट्रंप प्रशासन में "विशेष कर्मचारी" के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने इस भूमिका से हटने का निर्णय लिया है। मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "अमेरिकी सरकार में विशेष कर्मचारी के तौर पर मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। मैं सरकार के बेफिजूल खर्चों को कम करने का मौका देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का आभार व्यक्त करता हूं।"
खबर यह भी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से बनाया Trump App और ठग लिए एक करोड़
एलन मस्क ने स्पष्ट किया कि उनका सरकारी सेवा कार्यकाल समाप्त हो चुका है और अब वे पूर्ण रूप से अपने निजी उपक्रमों और व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इस फैसले को कई विशेषज्ञ मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों से भी जोडक़र देख रहे हैं, क्योंकि हाल के दिनों में दोनों के बीच राजनीतिक और नीतिगत मतभेद भी चर्चा में रहे।
यह निर्णय ऐसे समय आया है जब कुछ समय से चर्चा थी कि मस्क अपने सरकारी कर्तव्यों के कारण टेस्ला और अन्य व्यावसायिक परियोजनाओं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।
खबर यह भी : PM के भाषण के बाद कांग्रेस ने अमेरिकी दखल समेत ये उठाए सवाल, सीएम बोले आतंक की कमर तोड़ी
मस्क और ट्रंप के बीच लंबे समय से नीति और बिल को लेकर मतभेद की खबरें आ रही थीं। मस्क ने कुछ समय पहले एक बिल को लेकर कहा था कि वह एक बड़ा और प्रभावशाली बिल हो सकता है, लेकिन वह एक साथ कई लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकता। इस मतभेद के चलते दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई।
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मस्क ने अमेरिकी प्रशासन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मस्क ने लगभग 130 दिनों तक सरकार में विशेष कर्मचारी के रूप में कार्य किया।
खबर यह भी : ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है...
एलॉन मस्क के प्रशासन से अलग होने के फैसले के पीछे टेस्ला की बिक्री में गिरावट और निवेशकों की चिंता भी एक वजह मानी जा रही है। टेस्ला के शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों को नुकसान हो रहा है। कई निवेशकों ने मस्क से इस्तीफा देने की मांग भी की थी ताकि कंपनी का प्रदर्शन सुधर सके।
टेस्ला की कारों की बिक्री में भी कमी आई है, जिससे कंपनी की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर है कि क्या मस्क के बिना टेस्ला अपनी प्रतिस्पर्धा बनाए रख पाएगी या नहीं।
देश | ऐलान | इलॉन मस्क | एलन मस्क का इस्तीफा
स्वतंत्र बिजनेस विजन की दिशा में कदम
खबर यह भी : अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा, परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है पाकिस्तान
एलॉन मस्क ने छोड़ा ट्रंप प्रशासन का पद
खबर यह भी : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से बनाया Trump App और ठग लिए एक करोड़
दोनों के बीच राजनीतिक और नीतिगत मतभेद
यह निर्णय ऐसे समय आया है जब कुछ समय से चर्चा थी कि मस्क अपने सरकारी कर्तव्यों के कारण टेस्ला और अन्य व्यावसायिक परियोजनाओं पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे।
खबर यह भी : PM के भाषण के बाद कांग्रेस ने अमेरिकी दखल समेत ये उठाए सवाल, सीएम बोले आतंक की कमर तोड़ी
मस्क के इस्तीफे के पीछे कारण
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मस्क ने अमेरिकी प्रशासन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मस्क ने लगभग 130 दिनों तक सरकार में विशेष कर्मचारी के रूप में कार्य किया।
खबर यह भी : ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है...
टेस्ला पर असर और निवेशकों की चिंता
टेस्ला की कारों की बिक्री में भी कमी आई है, जिससे कंपनी की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर है कि क्या मस्क के बिना टेस्ला अपनी प्रतिस्पर्धा बनाए रख पाएगी या नहीं।
देश | ऐलान | इलॉन मस्क | एलन मस्क का इस्तीफा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari