EPFO : PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, अब फेस ऑथेंटिकेशन से होगा UAN एक्टिवेशन, प्रक्रिया हुई और आसान

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 11, 2025, 18:03 IST
Share
The sootr
The sootr

ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है। अब कर्मचारी उमंग ऐप के माध्यम से चेहरे की पहचान तकनीक का उपयोग करके यूएएन खुद ही बना और सक्रिय कर सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाताधारकों के लिए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत की है। अब यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) को एक्टिवेट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। ईपीएफओ ने फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यूएएन को जनरेट करने की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे लाखों कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

thesootr
thesootr

क्या है यह नई सुविधा?

ईपीएफओ ने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए फेस ऑथेंटिकेशन फीचर लॉन्च किया है, जिसकी मदद से कर्मचारी अब अपने स्मार्टफोन या कंप्यूटर के जरिए सिर्फ अपने चेहरे की पहचान से यूएएन को एक्टिवेट कर सकते हैं। जबकि अब तक इसके लिए ओटीपी या आधार से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जरूरत होती थी, जो कई बार तकनीकी वजहों से काम नहीं करते थे।

ये खबर भी पढ़ें : UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम

कैसे काम करेगा यह फीचर?

  • कर्मचारी को ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाना होगा।
  • यूएएन एक्टिवेशन के ऑप्शन में जाकर फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का विकल्प चुनना होगा।
  • कैमरा ऑन कर चेहरे की स्कैनिंग करनी होगी।
  • स्कैनिंग होने के बाद युएएन खुद-ब-खुद एक्टिवेट हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें : EPFO क्लेम प्रोसेस का समय भी हुआ कम, UPI, ATM से एक बार में निकाल सकेंगे इतना PF

इन्हें होगा बहुत फायदा

सीनियर सिटिजन या तकनीकी तौर पर कमजोर क्षेत्रों में रहने वाले लोग जिनके पास ओटीपी की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह एक बहुत ही फायदेमंद प्रक्रिया है। बिना दस्तावेज अपलोड किए केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से काम हो जाने से प्रक्रिया सरल हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : UAN से बैंक अकाउंट लिंक करने चैक और पास बुक की फोटो नहीं करनी होगी अपलोड, जानें EPFO के नए नियम

इस सुविधा के फायदें

  • दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • घर बैठे यूएएन एक्टिवेट कर सकेंगे।
  • सीनियर सिटिजऩ और तकनीकी जानकारी न रखने वालों के लिए सुविधा।
ये खबर भी पढ़ें : EPFO के नियम में बड़ा बदलाव, फंसा हुआ पैसा अब ऐसे मिलेगा

ईपीएफओ ने क्या कहा...?

ईपीएफओ के अधिकारी ने कहा, हमारी कोशिश है कि तकनीक के माध्यम से लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा सुविधाएं दी जाएं। फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम यूएएन एक्टिवेशन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और आसान बना देगा।

ये खबर भी पढ़ें : अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकालेगा PF के पैसे! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा

इन बातों का ध्यान रखना जरूरी

  • फेस ऑथेंटिकेशन के लिए कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है।
  • आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट और सही होनी चाहिए।
  • एक बार फेस ऑथेंटिकेशन हो जाने के बाद, भविष्य में कई अन्य ईपीएफओ सेवाओं का लाभ लेना आसान हो जाएगा।
Tags:
  • EPFO
  • ईपीएफओ
  • epfo higher penssion
  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
  • 6 crore EPFO account holders
  • EPFO ​​account holder
  • PF
  • UAN
  • EPFO Joint Declaration
  • CMPFO
  • ईपीएफओ की रिपोर्ट
  • Utility
  • EPFO 3.0
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा