बेटी की हत्या चाह रही थी मां, फिर सबकुछ फिल्मी हो गया
Sandeep Kumar | Oct 13, 2024, 17:53 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-13T171953.187
एक मां को अपनी ही बेटी की हत्या की साजिश रचना भारी पड़ गया। हत्या करने पहुंचे किलर और लड़की के बीच प्यार हो गया। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ...
एक शादीशुदा महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या के लिए सुपारी दी। हत्या करने पहुंचे किलर और लड़की के बीच दोस्ती हो गई, और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को ही मौत के घाट उतार दिया। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के एटा जिले का है। पुलिस हत्या का साजिश का खुलासा करते हुए बताया है। महिला की हत्या बेटी ने सुपारी किलर संग मिलकर गला घोंटकर की थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी
अपर अधीक्षक राजकुमार सिंह ( Rajkumar Singh ) ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के अपने मायके के ही रहने वाले सुभाष नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। सुभाष पहले भी दुष्कर्म के आरोप में सजा काट कर जेल से बाहर आया था। वहीं, मृतिका की बेटी का भी किसी के साथ अफेयर चल रहा था, जिसको लेकर वह काफी तंग आ चुकी थी। ऐसे में उसने अपनी बेटी को मारने के लिए सुभाष के साथ मिलकर योजना बनाई और पचास हजार रुपए की सुपारी दे दी।
किलर ने पहले तो अलका की बेटी को प्यार में फंसाया। बातचीत करने के लिए उसे एक मोबाइल दिलवाया। प्लान के तहत महिला अपनी बेटी को ननिहाल बुलाकर ले गई और किलर सुभाष (killer subhash ) को बुलाया। इसके साथ ही मृतिका ने प्लान के तहत सुपारी किलर को बताया कि तुम मेरी बेटी को दूसरे रास्ते से लेकर एटा आते वक्त बीच रास्त में हत्या कर देना।
ये खबर भी पढ़िए...कौन थे Baba Siddique जिन्होंने दूर की थी शाहरुख-सलमान के बीच की दरारें
सुपारी किलर को बेटी से प्यार हो गया था। ऐसे में उसने उसकी बेटी से मां के दिमाग में चल रही योजना के बारे में बता दिया। फिर क्या था, प्लान का पता चलते ही अलका की शातिर बेटी ने सुपारी किलर से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इसके साथ ही अपनी मां को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके बाद आरोपी ने बेटी की मां को ऐसे फोटो दिखाए जिसमें लगता हो कि बेटी की मौत हो चुकी है। फिर सुभाष ने अलका से बेटी की सुपारी के पैसे मांगे, लेकिन जब कई दिन तक पैसे नहीं मिले तो वह बेटी को लेकर आगरा आ गया और अलका को भी बुला लिया।
जब अलका आगरा पहुंची तो उसने बताया कि मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या नहीं की है। वहां से किसी अज्ञात वाहन से जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदन पुरंजला के पास ले जाकर अलका की हत्या कर दी। बाजरे के खेत में शव को फेंक दिया।
ये खबर भी पढ़िए...लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी
महिला का था प्रेम प्रसंग
किलर ने महिला की बेटी को फंसाया प्रेम जाल में
ये खबर भी पढ़िए...कौन थे Baba Siddique जिन्होंने दूर की थी शाहरुख-सलमान के बीच की दरारें
बेटी ने ऐसे पलटा दांव
गला दबाकर हत्या
FAQ
- सुपारी किलर और बेटी के बीच क्या हुआ ?
सुपारी किलर सुभाष ने पहले बेटी को प्रेम जाल में फंसाया। बातचीत के लिए उसने उसे मोबाइल भी दिलवाया। बाद में सुभाष को बेटी से सच्चा प्यार हो गया और उसने उसे मां की योजना के बारे में बता दिया। इसके बाद बेटी ने सुभाष से शादी करने का प्रस्ताव रखा और मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। - इस हत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या था?
मुख्य कारण अलका की बेटी के प्रेम संबंधों से उसकी नाराजगी और उसे खत्म करने की योजना थी। हालांकि, सुपारी किलर के बेटी से प्यार हो जाने के कारण योजना बदल गई और अंततः अलका की हत्या हो गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari