नकली ईडी रेड की मास्टरमाइंड निकली नौकरानी, पुलिस ने किया भंडाफोड़

Sandeep Kumar | Feb 27, 2026, 17:17 IST
Share
fake ED raid
fake ED raid

दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रेखा 86 वर्षीय रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर नौकरानी थीं। रेखा ने अपनी भाभी पूजा राजपूत के माध्यम से सभरवाल के घर ईडी की छापेमारी की योजना बनाई।

News in Short

  • दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में फर्जी ईडी रेड हुई।
  • आरोपी ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए।
  • मास्टरमाइंड नौकरानी रेखा देवी निकली।
  • पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपियों को ट्रैक किया।
  • आरोपी का पति ITBP में कांस्टेबल है, फरार है।

News in Detail

दिल्ली में कुछ लोगों ने फर्जी ईडी की रेड मारी। आरोपी परिवार की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए। जब परिवार को छापेमारी के फर्जी होने का पता चला, तो उन्होंने अपना सिर पीट लिया। इस कांड की मास्टरमाइंड घर की नौकरानी निकली।

फिल्म स्पेशल-26 में अक्षय कुमार फर्जी ईडी टीम बनाता है। वह छापे मारकर सोना-चांदी और कैश लूटता है। अब दिल्ली में ऐसा ही मामला सामने आया है। एक परिवार के घर पर फर्जी ईडी का छापा पड़ा। आरोपी ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

यह मामला साउथ दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का है। यहां फर्जी ईडी रेड डालकर लूट की साजिश की गई। डॉ. रेखा देवी ने अपनी ननद पूजा रावत के साथ मिलकर यह रेड करवाई। उनका मकसद लाखों की जूलरी लूटना था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

स्टार्टअप करना है शुरू, तो ऐसे मिलेगा फंड, Startup India Seed Fund Scheme में करें आवेदन

नकली ED ले गई 4 से 5 लाख

साउथ ईस्ट की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या सिंह ने जानकारी दी। 10 फरवरी को कुछ लोग यूनिफॉर्म में फर्जी ईडी अफसर (fake ED officer ) बनकर घर में घुसे। उन्होंने बिना वॉरंट तलाशी ली और बुजुर्ग दंपती के मोबाइल छीन लिए। जूलरी और कैश डाइनिंग टेबल पर रखवाया। बुजुर्ग महिला उषा सब्बरवाल ने पोते को फोन किया। इसके बाद आरोपी चार-पांच लाख रुपए लेकर भाग गए।

LinkedIn Report 2026: AI के दौर में बदल रहा है जॉब मार्केट, इन 5 स्किल से मिलेगी नौकरी

आरोपी महिला के साथी फरार

13 फरवरी को शिकायत दर्ज हुई। पुलिस सीसीटीवी से गाजियाबाद पहुंची। छापेमारी में फेक वायरलेस बॉक्स, आईटीबीपी की यूनिफॉर्म बरामद हुई। साथ ही आई कार्ड, एक्सपायर पिस्टल और घड़ियां भी मिलीं। पूजा का पति प्रकाश ITBP में कॉन्स्टेबल है। उसके साथ दो अन्य आरोपी भी फरार हैं।

सौम्या चौरसिया की जमानत पर ED को झटका, हाईकोर्ट ने जवाब के लिए 10 दिन देने से किया इनकार

सफाई कर्मचारी को दो लाख तो इंजीनियर को मिल रहे सात लाख, इस राज्य में स्वीपर हो रहे मालामाल

क्या है पूरा मामला ?

दिल्ली में रेखा देवी 86 साल के रिटायर्ड आर्किटेक्ट आरसी सभरवाल के घर नौकरानी थी। सभरवाल अमीर थे। रेखा ने अपनी भाभी पूजा राजपूत से छापेमारी की योजना बनाई। तीन लोग पुलिस की वर्दी पहनकर 11 फरवरी को घर में घुसे। सभी के फोन बंद कर दिए गए। तलाशी में 4 लाख रुपए, गहने और 7 महंगी घड़ियां लूट ली गईं। सभरवाल के पोते को शक हुआ। उसने पूछताछ की तो आरोपी घबराए और भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी और टावर डंप डेटा से ब्लू मारुति बलेनो ट्रैक की। इसके बाद पूजा राजपूत तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि यह साजिश रेखा ने रची थी। पूजा का पति ITBP में कांस्टेबल है। वह भी रेड में शामिल था।

Tags:
  • ईडी
  • दिल्ली
  • फर्जी ईडी अधिकारी
  • सीसीटीवी
  • ITBP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा