श्रीनगर के पुलिस थाने में ब्लास्टः फरीदाबाद से जब्त अमोनियम नाइट्रेट में धमाका, 9 की मौत, 32 घायल

Sandeep Kumar | Nov 15, 2025, 18:42 IST
Share
srinagar-ammonium-nitrate-blast
srinagar-ammonium-nitrate-blast

श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में अमोनियम नाइट्रेट ब्लास्ट हुआ। शुक्रवार रात हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई। 32 लोग घायल हैं जिनका इलाज जारी है। यह फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक था।

Jammu and Kashmir. श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की देर रात जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, धमाका फरीदाबाद से जब्त किए गए विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट का सैंपल लेते समय हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा था या कुछ हिस्सा लाया गया था।

ये भी पढ़ें...रायसेन राशन घोटाला : 5 दोषी अधिकारी, कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया तलब, कार्रवाई तय

पुलिस पीड़ित परिवारों के साथ: डीजीपी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने इसे हादसा बताया। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग के दौरान ब्लास्ट हुआ। मारे गए 9 लोगों में एक इंस्पेक्टर, 3 फॉरेंसिक टीम सदस्य, 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्राफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल हैं।

डीजीपी नलिन प्रभात ने घटना को आतंकी हमला से इंकार किया। उन्होंने कहा कि यह चूक या दुर्घटना थी। इस वजह से कई लोगों की जान गई। डीजीपी ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवारों के साथ है। डीजीपी ने बताया कि फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक को पीएसए में सुरक्षित रखा गया था। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाना था।

ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी: नेवल शिप रिपेयर यार्ड में 210 पदों पर भर्ती, कल है आवेदन की लास्ट डेट

बरामद विस्फोटक पुलिस स्टेशन में रखा था

इस ब्लास्ट को लेकर 15 नवंबर को गृह मंत्रालय ने विस्फोट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्रालय के ज्वॉइंट सेक्रेट्री प्रशांत लोखंडे ने कहा कि फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक पुलिस स्टेशन में रखा था। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा था। लोखंडे ने कहा कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का अनुमान लगाना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें...सरकारी नौकरी: AIIMS Vacancy 2025 में 1 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, आवेदन हुए शुरू

विस्फोट के बाद पूरा इलाका सील

विस्फोट के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए। देर रात किसी को भी आगे नहीं जाने दिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि 2,900 किलो विस्फोटक पूरी मात्रा में था या कुछ हिस्सा रखा था।

पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट हमारी गलती: अब्दुल्ला

नौगाम पुलिस स्टेशन ब्लास्ट पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, यह हमारी गलती है। विस्फोटक की बेहतर समझ वाले लोगों से बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हम खुद ही कार्रवाई करने की बजाय नतीजे देख चुके हैं। 9 लोगों की जान चली गई और कई घरों को नुकसान हुआ।

फारूक ने दिल्ली में कश्मीरी समुदाय की आलोचना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कश्मीरी भी भारतीय हैं। फारूक ने सवाल किया कि डॉक्टरों ने यह रास्ता क्यों अपनाया। उन्होंने मामले की पूरी जांच की आवश्यकता जताई।

ये भी पढ़ें...एमपी में घोड़ों की मौत का मामला: आरोपी ने प्रशासन की नाक से नीचे से की ओनरशिप ट्रांसफर, बेच डाले घोड़े

लाल किला के पास हुआ था कार ब्लास्ट

विस्फोटक फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के घर से जब्त हुआ था। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए थे। अब श्रीनगर के थाने में हुए ब्लास्ट में 9 लोग मारे गए हैं।





Tags:
  • फारूक अब्दुल्ला
  • लाल किला
  • श्रीनगर
  • फरीदाबाद
  • अमोनियम नाइट्रेट
  • नौगाम पुलिस स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा