फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी पर FIR, कहा था- सपा सांसद का सिर काटने वाले को दूंगा इनाम
Vikram Jain | Mar 27, 2025, 01:27 IST
faridabad police fir Bittu Bajrangi inflammatory statement
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर भड़काऊ बयान देने के मामले में पुलिस ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बिट्टू ने वीडियो पोस्ट कर सपा सांसद का सिर काटकर लाने पर इनाम की घोषणा की थी।
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए विवादित बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। अब फरीदाबाद पुलिस ने नूह-मेवात दंगों का आरोपी और गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए विवादित वीडियो के बाद की गई, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का सिर काटकर लाने पर इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है।
फरीदाबाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी के खिलाफ सारन थाने में एफआईआर दर्ज की है। बिट्टू बजरंगी ने हाल ही में फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का सिर काटकर लाने पर इनाम देने की घोषणा की थी।
पुलिस के मुताबिक राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर भड़काऊ बयान वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा था सभी हिंदू भाइयों से अपील की कि जो भी समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन की गर्दन काट देगा, उसको गौ रक्षा बजरंग दल फोर्स की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह का विवादित बयान, साधु-संतों को बताया सांड
पुलिस ने बताया की इस वीडियो में बिट्टू बजरंगी ने रामजीलाल सुमन के खिलाफ अपत्तिजनक बातें की और उसे भड़काने वाला बताया। पुलिस के अनुसार, यह वीडियो समाज में आपसी भाईचारे को बिगाड़ने और विवाद उत्पन्न करने वाला था। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू की।
ये खबर भी पढ़ें...
मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता, सदन अलोकतांत्रिक तरीके से चल रहा: राहुल गांधी
पुलिस के अनुसार, यह वीडियो गौ रक्षक बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी का था, जिसको लेकर सारन थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो धार्मिक आयोजनों के दौरान वायरल हुआ था। ACP जितेश कुमार ने कहा कि इस तरह का वीडियो समाज में हिंसा और विद्रोह को बढ़ावा देने वाला हो सकता है, और इसलिए मामले को गंभीरता से लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
यूपी के CM योगी ने राहुल गांधी को कहा नमूना, RJD सांसद मनोज झा ने दे दिया ये जवाब
इस घटना के पीछे की वजह समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन का हालिया बयान है। रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में बयान दिया था कि भारतीय मुसलमान बाबर को आदर्श नहीं मानते और राणा सांगा के बारे में भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि राणा सांगा ने बाबर को आमंत्रित किया था, और इसलिए हिंदू गद्दार राणा सांगा के वंशज होने चाहिए। इस बयान के बाद विवाद बढ़ते जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
राणा सांगा विवाद : रामजीलाल के बयान पर कुमार विश्वास का पलटवार, 'जुगनू की औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं'
सपा सांसद रामजीलाल सुमन | देश दुनिया न्यूज | दिल्ली न्यूज | हरियाणा न्यूज़ | बिट्टू बजरंगी पर FIR
बिट्टू बजरंगी के खिलाफ सारन थाने में एफआईआर
पुलिस के मुताबिक राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर भड़काऊ बयान वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कहा था सभी हिंदू भाइयों से अपील की कि जो भी समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन की गर्दन काट देगा, उसको गौ रक्षा बजरंग दल फोर्स की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह का विवादित बयान, साधु-संतों को बताया सांड
सपा सांसद का गर्दन काटने वाले को इनाम देने की कही थी बात
ये खबर भी पढ़ें...
मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता, सदन अलोकतांत्रिक तरीके से चल रहा: राहुल गांधी
भड़काऊ बयान के बाद पुलिस की कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें...
यूपी के CM योगी ने राहुल गांधी को कहा नमूना, RJD सांसद मनोज झा ने दे दिया ये जवाब
राणा सांगा पर दिया था विवादित बयान
ये खबर भी पढ़ें...
राणा सांगा विवाद : रामजीलाल के बयान पर कुमार विश्वास का पलटवार, 'जुगनू की औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं'
सपा सांसद रामजीलाल सुमन | देश दुनिया न्यूज | दिल्ली न्यूज | हरियाणा न्यूज़ | बिट्टू बजरंगी पर FIR
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari