यूपी के CM योगी ने राहुल गांधी को कहा नमूना, RJD सांसद मनोज झा ने दे दिया ये जवाब

Rohit Sahu | Published:
Share
yogi vs rahul
yogi vs rahul

यूपी के सीएम योगी के राहुल गांधी पर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। सीएम योगी ने एक पॉडकास्ट में राहुल को नमूना कह दिया। इसके अलावा उन्होंने कई और बातें कांग्रेस और विपक्ष को लेकर कहीं। अब इस पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

यूपी के सीएम योगी ने ANI के पॉडकास्ट में राहुल गांधी को लेकर एक बयान दिया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अपने बयान में सीएम योगी ने कहा कि उनकी मंशा से सभी वाकिफ हैं और वह देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा को योगी ने भारत तोड़ो अभियान बता दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में बीजेपी के लिए राहुल जैसे कुछ नमूने रहने चाहिए। जिससे एक रास्ता हमेशा के लिए साफ होता रहे। अब इस बयान पर विपक्ष से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

yogi vs rahul controvrsy
yogi vs rahul controvrsy


कांग्रेस ने 6 दशक में कुछ नहीं किया - CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपनी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छह दशकों तक शासन करने के बावजूद देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य नहीं किए। योगी ने कहा, "वे छह दशक तक क्या कर रहे थे? पूछें न अपने नाना से भी और अपनी दादी से भी और अपने पिताश्री से भी, क्यों नहीं पूछा उन्होंने।

भारत जोड़ो अभियान को बताया भारत तोड़ो अभियान

राहुल गांधी द्वारा चलाए गए भारत जोड़ो अभियान (Bharat Jodo Yatra) पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत तोड़ो योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दक्षिण भारत में उत्तर भारत की निंदा करते हैं और उत्तर भारत में दक्षिण की। योगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भी भारत की आलोचना करते हैं, जिससे उनके आचरण पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा इनका भारत जोड़ो अभियान असल में भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने जिसकी तारीफ की, वो निकला अपराधी! जानिए कौन है पिंटू महरा

उन्हें कुछ जानकारी नहीं है - मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि योगी का दर्शन संकुचित और संकीर्ण है और उन्हें संविधान के मूल्यों से कोई लेना-देना नहीं है। मनोज झा ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों का ओहदेदार बनना लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

कांग्रेस नेता बोले- यूपी पर ध्यान दें

यूपी के सीएम योगी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के बाहर भारत की आलोचना करते हैं और भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो अभियान बताया। इस बयान पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले राहुल गांधी किस मेरिट से नेता बने

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • CONGRESS
  • BJP
  • UP News
  • rjd
  • CM योगी आदित्यनाथ
  • CM Yogi
  • कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर