किसान आंदोलन: 29 फरवरी तक किसानों ने रोका दिल्ली कूच का प्लान

Sandeep Kumar | Feb 26, 2024, 12:33 IST
Share
PIC 1
किसानों का ट्रैक्टर मार्च

किसान आंदोलन ( farmers movement ) का 14 वां दिन । किसान ( farmers ) अभी भी दिल्ली ( Delhi ) आने की मांग को लेकर राज्य की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं । किसान को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सीमाओं को सील कर रखा है।

DELHI. किसान आंदोलन ( farmers movement ) का 14 वां दिन । किसान ( farmers ) अभी भी दिल्ली ( Delhi ) आने की मांग को लेकर राज्य की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं । किसान को दिल्ली आने से रोकने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सीमाओं को सील कर रखा है। हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर दो हफ्ते से सुरक्षाबलों और किसानों के बीच झड़प चल रही है, किसान नेताओं और सरकार के बीच चार दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला है। इससे पहले रविवार यानी 25 फरवरी को किसानों ने केंद्र से वार्ता के संकेत दिए है । किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के कोऑर्डिनेटर सरवण पंधेर ने शंभू बॉर्डर पर कहा सरकार बॉर्डर और इंटरनेट खोलने का काम कर रही है। अब इस माहौल में सही से बातचीत हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़िए...इमरती देवी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व मंत्री पर साधा निशाना, बोलीं- दुश्मन पीछे पड़े हैं जो हरवा देते हैं

किसानों का ट्रैक्टर मार्च आज

संयुक्त किसान मोर्चा ने एमएसपी ( MSP ) की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर सोमवार यानी आज पंजाब, हरियाणा समेत कई जगह ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़ी संख्या में किसान मार्च में शामिल होने वाले हैं। इस दौरान पंजाब में 100 से ज्यादा जगहों पर विश्व व्यापार संगठन के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं किसान नेता राकेश टिकैत मुज्जफरनगर से इस मार्च की शुरुआत करेंगे। खबर है कि सोमवार को किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। वहीं आंदोलन में डटे किसान वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) के पुतले फूंकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Indore कलेक्टर भड़के, दिए सैलरी काटने के आदेश

दिल्ली-देहरादून हाइवे किसानों के कब्जे में

भारतीय किसान यूनियन के नेता टिकैत सोमवार को हाईवे पर ट्रैक्टरों की शृंखला बनाएंगे। हाईवे क़े एक लेन को अवरुद्ध करने का कार्यक्रम है। हरिद्वार से गाजीपुर बॉर्डर तक दिल्ली देहरादून नेशनल हाइवे पर एक लेन किसानों के कब्जे में रहेगी। आंदोलन में कई किसानों और सुरक्षाबलों के जवानों की मौत हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...टैक्स चोरी रोकने GST विभाग ने बदले नियम, ई-वे बिल के लिए अब ये जरूरी

हर जिले में बनाए गए हैं कई प्वाइंट-BKU

भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को बनने वाली ट्रैक्टर श्रंखला को लेकर हर जिले में कई प्वाइंट बनाए हैं। मुजफ्फरनगर में 8, मेरठ में 4 और गाजियाबाद में भी 4 प्वाइंट बनाए हैं। किसानों से कह दिया गया है कि गांव में एक भी ट्रैक्टर नहीं रहना चाहिए, सभी ट्रैक्टर हाईवे पर नजर आने चाहिए। किसान ट्रैक्टर श्रंखला बनाकर सरकार से अपनी नाराजगी जताएंगे और यह भी बताने की कोशिश करेंगे कि किसान गुस्से में हैं, कभी भी बड़े आंदोलन का ऐलान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...कमलेश्वर डोडियार ने 13.34 लाख में लड़ा चुनाव, जानें चुनाव का हिसाब

Tags:
  • Farmers
  • Movement
  • ट्रैक्टर मार्च
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा