महिलाएं अब फ्लाइट्स में भी चला सकेंगी अपनी मर्जी, Indigo का नया ऐलान

Deeksha Nandini Mehra | Updated:
Share
indigo flight
Indigo New Facility For Female Passengers

इंडिगो ने महिला यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उनको अपने सीट चुनने का अधिकार है। ये सुविधा एयरलाइन ने महिलाओं की सुरक्षा और कम्फर्ट को ध्यान में रखकर लिया है।

Indigo New Facility For Female Passengers : महिलाएं अब फ्लाइट्स में भी अपनी मर्जी चला सकेंगी। इसको लेकर देश की प्रमुख एयरलाइन में से एक IndiGo ने महिलाओं को विशेषाधिकार देते हुए ऐलान कर दिया है। इंडिगो फ्लाइट में महिलाओं के लिए एक खास सर्विस की शुरुआत कर दी है। जिसके तहत अब सीट सेलेक्‍शन को लेकर महिलाएं अपनी मर्जी से जिस सीट पर चाहे उस सीट को बुक कर सकती हैं।

वेब चेक-इन के समय होगी सीट विजिबिलिटी


इंडिगो की इस सुविधा के तहत सीट बुक करने वाली महिला‍एं अब वेब चेक-इन के समय अन्य महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के बारे में जान सकती हैं। इंडिगो की महिला यात्री वेब चेक इन के टाइम पर ही देख लेंगी कि महिलाओं ने कौन-कौन सी सीटें पहले से बुक कर ली हैं। ऐसे में वे चाहें तो उसी ह‍िसाब से अपने सीट का सेलेक्‍शन कर सकेंगी।

इंडिगो ने बुधवार को अपना एक बयान जारी किया। इस बयान में कहा गया कि यह सुविधा केवल वेब चेक-इन के दौरान महिला यात्रियों द्वारा बुक की गई सीटों के लिए पेश की गई है। यह खासतौर पर महिला यात्रियों के लिए अकेले और साथ ही पारिवार के साथ बुकिंग के लिए है।

ये खबर पढ़िए ...महिला के खाते में आए 244 करोड़, न बैंकों को दिक्कत ना सरकार को...

क्‍यों शुरू की ये सुविधा?


इंडिगो का कहना है कि इस सुविधा की शुरुआत रिसर्च के आधार पर शुरू किया गया है, ताकि महिला यात्रियों के लिए सफर को और आरामदायक बनाया जा सके। इंडिगो का यह भी कहना है कि हम अपने सभी यात्रियों को शानदार ट्रैवलिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह नई सुविधा उस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में उठाए जा रहे कई कदमों में से एक है।

ये खबर पढ़िए ...सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना SIT की कस्टडी में, मेडिकल के बाद होगी कोर्ट में पेशी

फ्लाइट के अंदर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले


इससे पहले महिलाओं को कई बार फ्लाइट में बदसलूकी झेलनी पड़ी है। साल 2023 में एयर इंडिया की फ्लाइट में एक पुरुष यात्री ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। इसके अलावा साल 2017 में एयर एशिया फ्लाइट में रांची से बेंगलुरु जा रही महिला ने क्रू मेंबर पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। वहीं साल 2024 में स्पाइस जेट की कोलकाता से बागडोगरा जा रही फ्लाइट में लॉ स्टूडेंट पर महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यह मामला भी काफी समय तक चर्चा का विषय बना रहा था। ऐसे में यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को भी बढ़ावा दे रहा है।

Indigo का नया ऐलान | इंडिगो की महिला यात्रियों के लिए नई सुविधा | Indigo Airlines

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indigo
  • Indigo Airlines
  • महिलाओं के साथ छेड़छाड़
  • Indigo का नया ऐलान
  • Indigo New Facility For Female
  • महिला यात्रियों के लिए नई सुविधा
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब