त्योहारी सीजन में रसोई का जायका बिगाड़ेगा सरसों का तेल, एक महीने में 15% बढ़ गए दाम
Raj Singh | Oct 02, 2024, 14:33 IST
the sootr
त्योहार का मौसम आ गया है। इसी के साथ ही रसोई का बजट भी बिगड़ने वाला है, क्योंकि सरसों के तेल की कीमत में 9.10 फीसदी और पाम ऑयल की कीमत में 14.16 फीसदी का इजाफा हुआ है।
अक्टूबर और नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है क्योंकि इन दो महीनों में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आते हैं। इससे ठीक पहले लोगों की रसोई का जायका बिगड़ने वाला है क्योंकि त्योहार शुरू होने से पहले ही सरसों के तेल ( Mustard Oil ) की कीमत में 9.10 फीसदी और पाम ऑयल की कीमत में 14.16 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं अगर खुदरा बाजार और ऑनलाइन ग्रॉसरी ( Online Grocery ) कंपनियों के पोर्टल की बात करें तो सरसों के तेल की कीमत में 26 फीसदी का इजाफा हुआ है।
बता दें कि ऑनलाइन ग्रॉसरी पोर्टल ( Online Grocery Portal ) पर एक महीने पहले सरसों का तेल 139 रुपए प्रति किलो मिल रहा था। इसकी कीमत आज 176 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। सरकारी आंकड़े भी खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की पुष्टि कर रहे हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ( Department Consumer Affairs ) के प्राइस मॉनिटरिंग डिविजन के मुताबिक , 25 अगस्त 2024 को जो सरसों का तेल 139.19 रुपए प्रति किलो मिल रहा था, वह अब 151.85 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सरसों का तेल 183 रुपए मिल रहा है। वहीं राजधानी दिल्ली में 165 रुपए, कोलकाता में 181 रुपए, चेन्नई में 167 रुपए और रांची में 163 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।
सरसों तेल ( Mustard Oil ) के अलावा दूसरे खाद्य तेलों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। सूरजमुखी तेल एक महीने पहले 119.38 रुपए प्रति किलो मिल रहा था। अब यह 129.88 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। पाम तेल एक महीने पहले 98.28 रुपए प्रति किलो मिल रहा था, अब यह 112.2 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। सोया तेल का दाम भी एक महीने में 117.45 रुपए से बढ़कर 127.62 रुपए प्रति किलो हो गया है। वनस्पति तेल का दाम 122.04 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 129.04 रुपए प्रति किलो हो गया है।
ये भी खबर पढ़िए... Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में इन नियमों का रखें खास ख्याल
खाद्य तेलों पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने से तेलों के दाम बढ़ गए हैं। सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल, कच्चे पाम तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयात शुल्क शून्य से बढ़ाकर 20 प्रतिशत और खाद्य तेलों पर 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दिया है। सरकार के इस फैसले से पाम तेल से लेकर सोया और सरसों तक सभी तरह के खाद्य तेल महंगे हो गए हैं।
क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े?
सरसों के अलावा इन खाद्य तेलों के दामों में इजाफा
ये भी खबर पढ़िए... Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में इन नियमों का रखें खास ख्याल
दाम बढ़ने के मुख्य कारण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman