आइसक्रीम में मिली उंगली आखिर किसकी, DNA रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Dolly patil | Jun 28, 2024, 12:26 IST
3qwr43
मलाड़ के निवासी डॉ. ब्रेंडन फेराओ ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए तीन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किए थे। उन्होंने आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा लिया था। इसके बाद उनको जब जीभ में अलग सा महसूस हुआ। जब उन्होंने करीब से देखा तो कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला था...
मुंबई के मलाड इलाके में कुछ दिनों पहले ऑनलाइन एक आइसक्रीम कोन ऑर्डर कर मंगाया गया था। जिसके बाद इस आइसक्रीम से किसी की कटी हुई उंगली निकली थी। इसी के साथ अब इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल डीएनए टेस्ट में यह पता चला है कि ये उंगली इंदापुर में एक आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी की ही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में बताया गया है कि ये उंगली और आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी ओमकार पोटे के डीएनए एक ही हैं।
इसी के साथ अधिकारी का कहा है कि इंदापुर फैक्ट्री में आइसक्रीम भरने की प्रक्रिया के दौरान पोटे की बीच वाली उंगली का एक हिस्सा कट गया था। बाद में यह मलाड के एक डॉक्टर द्वारा ऑर्डर किए गए आइसक्रीम कोन में पाया गया, जिन्होंने इसकी जानकारी मलाड पुलिस को दी।
दरअसल यह घटना 12 जून 2024 को सामने आई थी, जब मलाड के ओरलेम निवासी डॉ. ब्रेंडन फेराओ ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए तीन आइसक्रीम कोन ऑर्डर किए थे। इसमें से एक यम्मो ब्रांड का बटरस्कॉच कोन था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने आइसक्रीम का आधा हिस्सा खा भी लिया था।
लेकिन फिर उन्हें जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ। जब उन्होंने करीब से देखा तो कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला। यह देख डॉक्टर के होश उड़ गए।
इसके बाद डॉक्टर कि बहन ने फौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी और थाने जाकर आइसक्रीम की कोन पुलिस को सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की
मध्य प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, अब बढ़ेंगी 300 सीटें
इस घटना के बाद यम्मो आइसक्रीम ने बयान जारी कर कहा था कि ग्राहक की शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने मामले में संज्ञान लिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा था कि हमने थर्ड पार्टी से आइसक्रीम बनवाना बंद कर दिया है।
आइसक्रीम के उक्त प्रोडक्ट को गोदामों से हटा दिया गया है और बाजार स्तर पर भी ऐसा ही करने की प्रक्रिया में हैं। इसी के साथ कंपनी ने बयान में कहा कि इस मामले का पता चलते ही हम समस्या के निपटारे की ओर बढ़ ही रहे थे कि ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
हालांकि यम्मो आइस क्रीम प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि वह मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करेगा।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![dolly patil]()
डॉक्टर ने की थी ऑर्डर
जानें पूरा मामला
लेकिन फिर उन्हें जीभ पर कुछ अलग सा महसूस हुआ। जब उन्होंने करीब से देखा तो कोन के अंदर एक इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला। यह देख डॉक्टर के होश उड़ गए।
इसके बाद डॉक्टर कि बहन ने फौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दी और थाने जाकर आइसक्रीम की कोन पुलिस को सौंपी। जिसके बाद पुलिस ने उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की
मध्य प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज होंगे शुरू, अब बढ़ेंगी 300 सीटें
Yummo ने जारी किया था बयान
आइसक्रीम के उक्त प्रोडक्ट को गोदामों से हटा दिया गया है और बाजार स्तर पर भी ऐसा ही करने की प्रक्रिया में हैं। इसी के साथ कंपनी ने बयान में कहा कि इस मामले का पता चलते ही हम समस्या के निपटारे की ओर बढ़ ही रहे थे कि ग्राहक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
हालांकि यम्मो आइस क्रीम प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि वह मामले की जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग करेगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
dolly patil
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava