Pune Porsche Accident Case में ब्लड सैंपल बदलने वाले डॉक्टर सस्पेंड, छुट्टी पर भेजे गए अस्पताल के डीन

Amresh Kushwaha | May 30, 2024, 13:18 IST
Share
Pune Porsche Accident Case
Pune Porsche Accident Case

पुणे पोर्श केस में नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल बदलने के आरोप में तीन डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। अब दो डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है...

Pune Porsche Accident Case: पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट केस के मामले में नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल बदलने के आरोप में डॉक्टर अजय तावरे और श्रीहरि हलनोर को सस्पेंड कर दिया गया है। अभी दोनों डॉक्टर जेल में हैं। वहीं ससून अस्पताल के डीन डॉ विनायक काले को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

27 मई को हुए थे गिरफ्तार


डॉ. तावरे, डॉ. हलनोर और एक स्टाफ अतुल घाटकांबले को 27 मई को गिरफ्तार किया गया था। तीनों आभी तक पुलिस हिरासत में हैं। तीनों ने नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल को डस्टबिन में फेंककर किसी और के ब्लड सैंपल के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की थी, जिसमें शराब का अंश नहीं था।

ये खबर भी पढ़िए...Pune Porsche Accident Case में अमीरजादे बेटे को बचाने बदल दिए ब्लड सैंपल, तीन डॉक्टर गिरफ्तार

डॉ तावरे ने दिया था ब्लड सैंपल बदलने का आइडिया


पुलिस ने बताया कि आरोपी का ब्लड सैंपल बदलने का आइडिया डॉ. तावरे का था। घटना के बाद 19 मई को नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल और डॉ तावरे के बीच 14 बार फोन पर बातचीत हुई थी। विशाल ने अपने बेटे को बचाने के लिए डॉक्टर से मदद मांगी। जिसपर तावरे ने ब्लड सैंपल बदलने का आइडिया बताया था और उसने आरोपी का ब्लड सैंपल किसी और से बदलवा दिया, ताकि जांच में शराब पीने की बात सामने न आए।

ये खबर भी पढ़िए...पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस : नाबालिग का दादा भी गिरफ्तार, ड्राइवर को धमकाने का है आरोप

3 लाख रुपए दिए थे ब्लड सैंपल बदलने के लिए


ब्लड सैंपल बदलने के लिए डॉ. तावरे ने डॉ. हलनोर और घाटकांबले को 3 लाख रुपए दिए थे। डॉ. तावरे ने ये रुपए अपनी जेब से दिए या किसी और से लेकर दिए, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी का ब्लड सैंपल किसके ब्लड सैंपल से बदला गया, यह भी पता लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : जमानत मिलने के बाद नाबालिग आरोपी ने रैप सॉन्ग बनाया, फिर से दिखाऊंगा सड़क पर खेल... सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रैप वीडियो

छुट्टी पर भेजे गए अस्पताल के डीन


डॉ. तावरे ससून सिविल अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट का प्रमुख और डॉ. हलनोर चीफ मेडिकल ऑफिसर था। जो कि अभी जेल में हैं। वहीं अस्पताल के डीन डॉ विनायक काले को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह डॉ. चंद्रकांत म्हस्के को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. चंद्रकांत पुणे के बारामती स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी सरकारी मेडिकल कॉलेज में डीन हैं।

ये खबर भी पढ़िए...पुणे पोर्श कांड : सामने आई पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही

19 मई की है घटना


घटना पुणे के कल्याणी नगर में 19 मई को हु्ई थी। नाबालिग ने अपनी पोर्शे कार से मोटरसाइकिल सवार दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। नाबालिग रियल एस्टेट डेवलपर विशाल अग्रवाल का बेटा है। कोर्ट ने उसे सड़क दुर्घटनाओं के प्रभाव-समाधान पर 300 शब्दों का निबंध लिखने का निर्देश दिया था। इस घटना के 14 घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तों के साथ जमानत मिल गई थी। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में था और बेहद तेज गति से कार को चला रहा था। नाबालिग इस समय सुधार गृह में है।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पुणे पोर्श कार एक्सीडेंट केस
  • Pune Porsche Accident Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा