scandal : इस सांसद ने महिला अधिकारियों के साथ भी किया गंदा काम, 1 पैन ड्राइव में है 3 हजार वीडियो का कच्चा चिट्ठा

Marut raj | Apr 29, 2024, 21:58 IST
Share
Former Prime Minister HD Deve Gowda grandson Prajwal Revanna viral video scandal द सूत्र
Former Prime Minister HD Deve Gowda grandson Prajwal Revanna viral video scandal द सूत्र

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ( Prajwal Revanna scandal ) के आपत्तिजनक अश्लील वीडियो की संख्या हजारों में है। इनके जरिए उसने आम महिलाओं के साथ ही सरकारी महिला अफसरों को भी ब्लैकमेल किया।

Prajwal Revanna viral video scandal


नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना ( Prajwal Revanna scandal ) के आपत्तिजनक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस कांड ने कर्नाटक की सिसायत को गर्मा दिया है। इसके साथ ही ये राजनीतिक हलकों से इतर पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन वीडियो में प्रज्वल ही दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि जनता दल ( सेक्युलर ) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने इन वीडियो के जरिए महिलाओं को ब्लैकमेल किया और उनका यौन उत्पीड़न किया। ये सारे आपत्तिजनक वीडियो 24 अप्रैल को वायरल हुए थे। इसके दो दिन बाद यानी 26 अप्रैल को वहां लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले गए। केस दर्ज होने वाले ही दिए प्रज्वल जर्मनी निकल गए थे।

पिछले साल ही खुल गया था मामला


कर्नाटक बीजेपी के नेता देवराजे गौड़ा ने 8 दिसंबर 2023 को अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को एक खत लिखा था। इसमे कहा गया था कि उन्हें एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें कुल 2 हजार 976 वीडियो हैं। इनमें सभी आपत्तिजनक और अश्लील हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं दिख रही हैं, जो सरकारी अधिकारी हैं। इन वीडियो का इस्तेमाल उन महिलाओं को ब्लैकमेल करके उनका यौन उत्पीड़न करने के लिए किया जा रहा है। बीजेपी नेता ने आगे दावा किया था कि इन वीडियो और तस्वीरों वाली एक और पेन ड्राइव कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं तक पहुंच गई है।

प्रज्वल ने माना वीडिया 4-5 साल पुरान


मीडिया रपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रेवन्ना रविवार को बेंगलुरु से जर्मनी के शहर फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने इससे पहले इस मामले को उनके खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने माना कि जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वो 4-5 साल पुराने हैं। उन्होंने इन वीडियो के साथ छेड़छाड़ या गड़बड़ी होने की बात नहीं कही।

घर की नौकरानी ने किया पर्दाफाश


ये पूरा मामला खुलकर सामने नहीं आता, अगर 47 साल की एक महिला इस पूरे मामले का पर्दाफाश नहीं करती। वो महिला कोई और नहीं बल्कि सांसद प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली मेड है। उस महिला ने प्रज्वल ही नहीं, बल्कि उनके पिता और होलेनरासीपुर के विधायक एचडी रेवन्ना पर भी यौन उत्पीड़न के संगीन इल्जाम लगाए हैं। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि ज्वॉइनिंग के चार महीने बाद रेवन्ना उसे अपने कमरे में बुलाने लगे। घर में कुल छह महिला कर्मचारी थीं और सभी बहुत घबराती थीं।

मेड की बेटी को भी नहीं छोड़ा


देवेगौड़ा परिवार की नौकरानी ने अपनी शिकायत में बताया कि जब भी ( एचडी ) रेवन्ना की पत्नी घर से बाहर जाती थी, तो वह घर की महिला कर्मचारियों को स्टोर रूम में बुलाकर उन्हें पहले फल दिया करते थे। फिर उन्हें छूते थे। वो उनकी साड़ी की पिन हटा दिया करते थे और उनका यौन उत्पीड़न करते थे।। शिकायतकर्ता महिला ने यह भी दावा किया कि प्रज्वल रेवन्ना ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की, जिसके बाद रेवन्ना ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

रेवन्ना की पत्नी की रिश्तेदार है पीड़िता


शिकायतकर्ता के मुताबिक वो रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसने आरोप लगाया कि उनके घर काम शुरू करने के चार महीने बाद ही एच डी रेवन्ना ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उनका बेटा प्रज्वल रेवन्ना उसकी बेटी को वीडियो कॉल करके उसके साथ अश्लील बातचीत करता था। रेवन्ना परिवार में कुक का काम कर चुकी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी एचडी रेवन्ना की पत्नी घर से बाहर जाती, तो वो महिला कर्मचारियों का यौन शोषण करते थे।

राजनीति भी होने लगी....


यह मामला सामने आने के बाद कर्नाटक के राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि ऐसे हजारों पीड़ित हैं, जिनके साथ हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने दुर्व्यवहार किया है। यह सब जग जाहिर है, इसके बाद भी बीजेपी ने इन लोगों को गठबंधन में शामिल किया और टिकट दे दिया। ज्ञात हो कि कर्नाटक बीजेपी के नेता देवराजे गौड़ा ने 8 दिसंबर 2023 को अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को एक खत लिखा था। इसमे कहा गया था कि प्रज्वल रेवन्ना समेत एचडी देवेगौड़ा परिवार के कई सदस्यों पर गंभीर इल्जाम हैं और जद ( एस ) के साथ हम गठबंधन में हैं। देवराजे ने अपने लैटर में लिखा कि अगर वे जद ( एस ) के साथ गठबंधन जारी रखते हैं और अगर लोकसभा चुनाव के लिए हासन सीट पर जद ( एस ) उम्मीदवार को उतारते हैं, तो ये मामले एक विनाशकारी हथियार की तरह इस्तेमाल किए जा सकते हैं. उनकी ऐसी पार्टी पर एक बलात्कारी के परिवार के साथ गठबंधन करने दाग लग जाएगा। देवराजे ने अपने पत्र में लिखा कि अगर ऐसा होता है तो यह राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी की छवि के लिए एक बड़ा झटका होगा।

पार्टी से निकालने की मांग


मामला बढ़ने पर रविवार को JD ( S ) के विधायक शरणगौड़ा कांडकुर ने भी अपनी पार्टी के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा को एक खत लिखा। उन्होंने फौरन प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित करने की अपील की है। कांडकुर ने अपने खत में लिखा कि इस मामले से पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। पिछले कुछ दिन से यौन शोषण के वीडियो राज्यभर में वायरल हो रहे हैं, जिससे पार्टी को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

एसआईटी करेगी पूरे मामले की जांच


महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 354ए, 354डी, 506 और 509 के तहत FIR दर्ज कर ली है। अब इस मामले की जांच की जा रही है। मामले के तूल पकड़ने के बाद कर्नाटक की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने इस केस की जांच के लिए एक विशेष जांच दल ( SIT ) का गठन किया है।

सांसद प्रज्वल रेवन्ना वायरल वीडियो prajwal revanna viral video MP Prajwal Revanna viral video प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल Prajwal Revanna Scandal

Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • scandal
  • प्रज्वल रेवन्ना
  • Prajwal Revanna viral video scandal
  • पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा
  • सांसद प्रज्वल रेवन्ना
  • सांसद प्रज्वल रेवन्ना वायरल वीडियो
  • MP Prajwal Revanna viral video
  • प्रज्वल रेवन्ना वायरल वीडियो
  • prajwal revanna viral video
  • प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा