1 नवंबर से मिलेगी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई...

Aman Vaishnav | Sept 17, 2026, 10:20 IST
Share
1 नवंबर से मिलेगी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा
1 नवंबर से मिलेगी आजीवन मुफ्त रेल यात्रा

केंद्र सरकार ने 1 नवंबर 2026 से आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। जानिए आखिर किसे मिलेगी ये गजब की सुविधा और इस प्रक्रिया टिकट बुकिंग कैसे कर सकते हैं...

केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा में तैनात जांबाज सैनिकों को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है। इस बार दिवाली से ठीक पहले यानी 1 नवंबर से देश के वीर सैनिकों को आजीवन मुफ्त रेल यात्रा की सौगात मिलने जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाले जवानों और उनके परिवारों के सम्मान में इस योजना को मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के उन सभी जांबाज जवानों को शामिल किया गया है जिन्हें वीरता के लिए सेना पदक, नौसेना पदक या वायु सेना पदक मिला है। अब ये वीर जवान बिना कोई किराया दिए देश भर में ट्रेन से सफर कर सकेंगे।

परिवार को भी मिलेगा पूरा लाभ

सरकार ने इस योजना को बनाते समय सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों के त्याग का भी पूरा ध्यान रखा है। योजना के तहत अलग-अलग श्रेणी के लोगों को यह लाभ मिलेगा:

  • वीरता पुरस्कार विजेता सैनिक: पदक विजेता जवानों को जीवन भर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
  • सैनिक का जीवनसाथी: सैनिकों के पति या पत्नी को भी आजीवन यह लाभ दिया जाएगा। विधवा या विधुर होने की स्थिति में दोबारा शादी करने तक यह सुविधा जारी रहेगी।
  • अविवाहित शहीदों के माता-पिता: अगर कोई सैनिक अविवाहित था और उसे मरणोपरांत वीरता पदक मिला है, तो उसके माता-पिता को यह आजीवन सुविधा दी जाएगी।

किन-किन कोच में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा?

रक्षा मंत्रालय के नियमों के अनुसार, पात्र लाभार्थी भारतीय रेल की इन श्रेणियों में सफर कर सकते हैं।

  • प्रथम श्रेणी (First Class)
  • द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी (2nd AC)
  • एसी चेयर कार (AC Chair Car)

घर बैठे ऑनलाइन बनेगा पास

सैनिकों और उनके परिजनों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए रेलवे ने पूरी व्यवस्था को डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है।

कैसे मिलेगी यह सुविधा?

  • ऑनलाइन पंजीकरण: सबसे पहले भारतीय रेलवे रियायत कार्ड पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • सत्यापन और ई-पास: पोर्टल पर कागजात की जांच और प्रमाणीकरण पूरा होते ही सिस्टम से ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक यात्रा पास जारी हो जाएगा।
  • टिकट बुकिंग: ई-पास बनने के बाद लाभार्थी 1 नवंबर 2026 से सीधे आईआरसीसीपी के वेब पोर्टल पर जाकर अपनी ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP से 5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़े, भीड़ से मिलेगी राहत

सिंहस्थ के लिए चलेंगी सौ से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेनें, रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताई प्लानिंग

स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे का खेल, बिना सुविधा दिए वसूल रहा 25% ज्यादा किराया

ट्रेनों में खाने की जगह मिल रही बीमारी, भरी गंदगी के बीच पक रहा यात्रियों का भोजन

Tags:
  • नौसेना
  • केंद्र सरकार
  • भारतीय वायु सेना
  • भारतीय रेल
  • रक्षा मंत्रालय
  • वीरता पुरस्कार
  • थल सेना
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार