लड़की ने IAS से मांगे UPSC क्रेक करने के टिप्स, फिर IAS की जिंदगी हो गई नरक

Pratibha ranaa | May 17, 2024, 11:58 IST
Share
 IAS rape case
IAS rape case

आईएएस एक लड़की के झांसे में आ गया और उस पर बलात्कार का केस हो गया। पहले अफसर को नौकरी छोड़कर भागना पड़ा और फिर परेशान होकर सरेंडर करना पड़ा। फिर आईएएस कंगाल हो गया।

हवन करते ही हाथ जलने की कहावत तो आपने सुनी ही होगी, ऐसा ही एक मामला IAS के साथ हो गया, जहां UPSC की प्रिपरेशन कराना इस अफसर को इतना भारी पड़ गया कि उसकी नौकरी ही चली गई। रेप के केस में फरार होना पड़ा और फिर जेल जाना पड़ा। अब इस मामले का खुलासा हुआ है।

IAS बनने की टिप्स देने के नाम पर उठाया फायदा

दरअसल ये आईएएस एक लड़की के झांसे में आ गया और उसपर बलात्कार का केस हो गया। पहले अफसर को नौकरी छोड़कर भागना पड़ा और फिर परेशान होकर सरेंडर करना पड़ा। गलती सिर्फ इतनी की उसने लड़की की मदद करने की कोशिश की। फिर आईएएस कंगाल हो गया।

UPSC की टिप्स देना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां 2014 में महेश नगर थाना इलाके में रहने वाली 22 साल की लड़की के साथ उस समय राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे आईएएस अफसर बीबी मोहंती ने संबंध बनाए। वह लड़की दूसरे शहर से आकर आईएएस की तैयारी कर रही थी और आईएएस बनने के लिए टिप्स देने के नाम पर अफसर से उसने दोस्ती कर ली। अफसर ने टिप्स देने के नाम पर संबंध बनाए और बाद में लड़की ने उसपर रेप केस कर दिया। लड़की ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस आईएएस अफसर को गिरफ्तार करने पहुंची,अफसर गायब था। ( IAS rape case )

बीबी मोहंती
बीबी मोहंती

ये खबर भी पढ़िए...बुंदेलखंड की धरती से आ रहे एक और चमत्कारी बाबा, बागेश्वर से करेंगे मुकाबला

...फिर IAS की जिंदगी हो गई नरक

कई दिनों तक नहीं मिलने के बाद आईएएस अफसर को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन 3 साल बाद यानी 2017 में अफसर ने खुद सरेंडर कर दिया। अफसर ने कोर्ट में कहा कि उसके पास खाने तक के पैसे नहीं बचे। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई।

मामले में अब आया नया ट्विस्ट

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दस साल से चल रहे केस में कोर्ट ने अफसर को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। वकील ने कोर्ट में कहा कि जिस लड़की से दुष्कर्म किया गया था, वह बालिग थी, उस मालूम था कि अफसर शादीशुदा हैं। लड़की ने खुद अपनी मर्जी से IAS से दोस्ती की और संबध बनाए।

Tags:
  • IAS
  • UPSC
  • IAS rape case
  • बीबी मोहंती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच