Gold Price : सोने के दाम रिकॉर्ड हाई पर, कब होगा सस्ता? इस साल अब तक 10 हजार महंगा हुआ

Pratibha ranaa | Apr 18, 2024, 07:40 IST
Share
ं्नुव
Gold Price

पिछले कुछ समय से गोल्‍ड के रेट में जबरदस्त उछाल आया है। ग्‍लोबल स्‍तर से लेकर भारत में गोल्‍ड के रेट अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं।

BHOPAL. सोने-चांदी की कीमतों ( Gold-Silver Prices ) में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। सोने की कीमतें ( Gold Rate ) हर दिन नई ऊंचाईयों पर पहुंच रही है। इस साल की शुरुआत से ही सोने की कीमतों ( Gold Price Today ) में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारी के मुताबिक इस साल सोने का भाव 80,000 से 82,000 तक जा सकता है।

इस साल इतने बढ़े सोने के दाम

पिछले कुछ समय में सोने और चांदी के भाव तूफानी तेजी के साथ बढ़े हैं। बात की जाएं इस साल की तो, अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम दस हजार रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था। अब भारत में इसकी कीमत 74,000 के करीब पहुंच चुकी है। इसी तरह चांदी के दाम भी इस साल 10 हजार रुपए प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। बता दें, 12 अप्रैल को कॉमेक्स गोल्‍ड जून वायदा के लिए 2,308.8 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस था, जबकि MCX पर कीमतें 73958 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गईं, जो इसका रिकॉर्ड हाई लेवल है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने से क्यों बच रही बीजेपी, जानिए बड़ी वजह ?

आखिर कब सस्ता होगा सोना ?

सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस साल में सोना कब सस्ता होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोना फिलहाल सस्ता नहीं होगा। इसके दाम साल में लगातार बढ़ने वाले हैं।

इजराइल-हमास जंग की शुरुआत से इतना बढ़ा सोना

जंग के दौरान सोने की कीमतों में हमेशा उछाल देखने को मिला है। इजराइल-हमास जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी। तब सोने की कीमत 57,000 के करीब थी। 1 नवंबर तक कीमत बढ़कर 61,000 के करीब पहुंच गई।

इजराइल-हमास जंग अक्टूबर में साने के दाम क्राइसिस के समय

57, 000 73,500

इंदौर में 75,700 पर गोल्ड

इंदौर के लोकल बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 600 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 850 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

Tags:
  • gold price
  • Gold-Silver Prices
  • Gold Price Today
  • सोने-चांदी की कीमत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज