औरैया में गोलगप्पों ने पहुंचाया अस्पताल, खुला ही रह गया महिला का मुंह

Anjali Dwivedi | Dec 02, 2025, 17:10 IST
Share
up
up

UP के औरैया में एक महिला को बड़ा गोलगप्पा खाने की कोशिश भारी पड़ी। मुंह पूरा खोलकर गोलगप्पा अंदर करते ही जबड़ा डिसलोकेट हो गया। महिला का मुंह बंद ही नहीं हो रहा है। डॉक्टर भी हैरान रह गए। महिला को आगे के इलाज के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला को गोलगप्पे खाना महंगा पड़ गया। महिला ने सिर्फ एक बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालने की कोशिश की। यह कोशिश उस महिला को इतनी भारी पड़ गई कि अब उसका जबड़ा ही डिसलोकेट हो गया। अब हालत ये हो गई कि महिला का मुंह बंद ही नहीं हो रहा है।

जिला अस्पताल के पास हुई घटना

महिला का नाम इन्ककला देवी है। उनकी उम्र करीब 50 साल है। महिला UPके औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे अपने परिवार के साथ यूपी औरैया जिला अस्पताल के पास रुकी थीं। वे अपनी भतीजे की बहू की डिलीवरी के लिए आई थीं। सुबह बच्चों ने गोलगप्पे खाने की जिद की। पूरा परिवार एक ठेले पर गोलगप्पे खाने पहुंचा।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब बिना FASTag वाले वाहनों को बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर अब लगेगा इतना चार्ज

WhatsApp की बड़ी सुरक्षा चूक: Meta की लापरवाही से 350 करोड़ यूजर्स का मोबाइल नंबर लीक

बस... मुंह खुला का खुला रह गया

इन्ककला देवी ने एक बड़ा बतासा उठा लिया। उन्होंने अपना मुंह पूरा खोल लिया। जैसे ही उन्होंने बतासा अंदर डाला, उनका मुंह लॉक हो गया। बतासा आधा अंदर था और आधा बाहर अटक गया। उन्होंने मुंह बंद करने की लाख कोशिश की। मगर उनका जबड़ा लॉक हो चुका था।

रिश्तेदार सावित्री देवी ने यह बात बताई। उन्होंने बताया, यह सब एक झटके में हो गया। पहले तो हमें लगा दीदी मजाक कर रही हैं। फिर हमने देखा कि वे दर्द से रो रही हैं। उनका मुंह बंद नहीं हो रहा था। हम लोग तुरंत दौड़कर अस्पताल भागे।

डॉक्टर भी हैरान

इन्ककला देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर डॉ. मनोज कुमार मौजूद थे। डॉ. मनोज कुमार ने बताया, मरीज का जबड़ा डिसलोकेट हो गया था।

हमने कई बार इसे ठीक करने की कोशिश की। हाथ से इसे ठीक करने की कोशिश की पर हमें इसमें सफलता नहीं मिली। आखिरकार हमने उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। मैंने पहले कभी ऐसे केस नहीं देखे हैं।

इन बातों का जरूर ध्यान रखें

डॉक्टरों ने ऐसे लोगों को खास सलाह दी है। अगर आपको जबड़े में दर्द रहता है और आपका मुंह पूरा नहीं खुलता है तो जबरदस्ती न करें। मुंह हमेशा आराम से खोलना चाहिए। खाना खाते समय भी इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। कोई भी चीज जल्दबाजी में आराम से खानी चाहिए।

परिवार और गोलगप्पा वाला डरा

इस अचानक हुई समस्या से परिवार दहशत में है। इन्ककला देवी अभी भी दर्द की शिकायत कर रही हैं। वे सही ढंग से मुंह बंद नहीं कर पा रही हैं। डॉक्टर मानते हैं कि जबड़ा डिसलोकेट हो सकता है। यह तब होता है जब आप तेज़ी से मुंह खोलते हैं। या फिर बड़े आकार का खाना एक ही बार में खाते हैं।

महिला को अब उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल भेजा गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गोलगप्पा बेचने वाला भी घबराया हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना को बहुत अनोखी बता रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

अब हर मोबाइल फोन में जरूरी होगा Sanchar Sathi App, जानें क्यों यह ऐप है जरूरी

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की December 2025 Bank Holidays list

Tags:
  • मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • जिला अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • up
  • जबड़ा डिसलोकेट
  • गोलगप्पे खाना महंगा पड़ गया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग