अब एआई सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके काम भी करेगा: भारतीय यूजर्स को मिलेगा फ्री गूगल का जेमिनी टास्क फीचर

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
गूगल जेमिनी का मुफ्त AI Tasks फीचर।
गूगल जेमिनी का मुफ्त AI Tasks फीचर।

अब AI सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। आप इसे अपने रोजमर्रा के कई काम सौंप सकेंगे। गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए जेमिनी टास्क फीचर फ्री कर दिया है। इसकी मदद से जेमिनी कई चरणों वाले काम खुद पूरा कर सकता है। इतना ही नहीं, आप इसे रोजाना या किसी तय समय पर काम करने के निर्देश भी दे सकते हैं

काम पूरा होने पर यह आपको नोटिफिकेशन भी भेजेगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अब पेड सब्सक्रिप्शन जरूरी नहीं है। यानी फ्री यूजर्स भी AI से अपने काम करवा सकेंगे। आइए समझते हैं कि जेमिनी टास्क क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

भारत में फ्री यूजर्स को मिला ये फीचर

गूगल ने 17 नवंबर को जेमिनी टास्क फीचर पेश किया था। अब इसे भारत समेत छह देशों में फ्री उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया में भी यह सुविधा मिलेगी।

इस फीचर के लिए गूगल एआई (Google AI) का पेड सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। सामान्य जेमिनी चैट में सवाल पूछने पर AI जवाब देता है। लेकिन टास्क फीचर में आप उसे पूरा काम सौंप सकते हैं।

इसके बाद जेमिनी बैकग्राउंड में काम करता रहेगा। वह जरूरत के मुताबिक अलग-अलग चरणों में काम पूरा करेगा। काम पूरा होने पर यूजर को इसकी जानकारी मिलेगी।

AI पर बैन नहीं, सही इस्तेमाल सीखें छात्र: CJI सूर्यकांत की लॉ स्कूलों को सलाह | Not Ban on AI, Students Should Learn its Proper Use: CJI Suryakant's Advice to Law Schools
AI पर बैन लगाने से नहीं बनेगी बात! इसका सही इस्तेमाल करना सीखें छात्र, CJI सूर्यकांत की स्कूलों को सलाह
22 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
<strong>CJI Surya Kant on AI:</strong>आजकल पढ़ाई से लेकर नौकरी तक हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। लॉ की पढ़ाई करने वाले छात्र भी इससे अछूते नहीं हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या कानून की पढ़ाई में AI के इस्तेमाल पर रोक लगा देनी चाहिए? देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत का मानना है कि ऐसा करना सही रास्ता नहीं है।

क्या है जेमिनी टास्क और कैसे करेगा काम?

Gemini Tasks, गूगल के AI असिस्टेंट का एक खास फीचर है। इसके जरिए आप जेमिनी को किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते हैं। फिर वह आपके निर्देशों के मुताबिक काम पूरा करने की कोशिश करेगा।

मान लीजिए, आपको रोज सुबह जरूरी कामों की जानकारी चाहिए। इसके लिए आप जेमिनी को अपने ईमेल और कैलेंडर देखने का निर्देश दे सकते हैं। वह जरूरी ईमेल और अपॉइंटमेंट की जानकारी जुटाएगा। इसके बाद आपके लिए दिनभर की प्राथमिकताओं की लिस्ट तैयार कर सकता है।

आप ऐसे काम भी तय कर सकते हैं, जिन्हें रोजाना या सप्ताह में दोहराना है। इससे हर बार नए निर्देश देने की जरूरत कम होगी।

जेमिनी चैट और टास्क में क्या अंतर है?

Gemini Chat

Gemini Tasks

सवालों के जवाब देता हैकाम पूरा करने की जिम्मेदारी लेता है
एक निर्देश पर जवाब तैयार करता हैकई चरणों में काम कर सकता है
तुरंत जवाब देने पर फोकसबैकग्राउंड में काम कर सकता है
बार-बार निर्देश देना पड़ सकता हैनियमित काम शेड्यूल किए जा सकते हैं
जानकारी और कंटेंट तैयार करता हैरिसर्च, प्लानिंग और काम मैनेज कर सकता है
छत्तीसगढ़ में AI से पढ़ाई: 15 हजार प्रोफेसरों को गूगल से मिलेगी खास ट्रेनिंग | AI Education in Chhattisgarh: 15 Thousand Professors to Get Special Training from Google
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब AI से होगी पढ़ाई, 15 हजार प्रोफेसरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग, गूगल देगा सर्टिफिकेट
21 Nov 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अब पढ़ाने का तरीका बदलने वाला है। प्रोफेसर सिर्फ किताबों और नोट्स के भरोसे नहीं रहेंगे, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से छात्रों को कठिन से कठिन विषय भी आसान भाषा में समझा सकेंगे। इतना ही नहीं, सवाल-जवाब तैयार करने से लेकर रिसर्च और छात्रों की पढ़ाई का आकलन करने तक में AI उनकी मदद करेगा।

जेमिनी से कौन-कौन से काम करवा सकेंगे?

जेमिनी टास्क की मदद से कई रोजमर्रा के काम आसान हो सकते हैं। इनमें कुछ काम इस तरह हैं:

  • ईमेल मैनेजमेंट: Gmail के जरूरी ईमेल छांटकर उनका सार तैयार करना।
  • डेली ब्रीफिंग: सुबह ईमेल और कैलेंडर देखकर दिनभर के काम बताना।
  • ट्रैवल प्लानिंग: यात्रा के लिए जगहों, रूट और जरूरी जानकारी जुटाना।
  • नियमित रिसर्च: किसी विषय पर नए अपडेट तलाशकर रिपोर्ट देना।
  • काम की प्लानिंग: टू-डू लिस्ट तैयार करना और कामों की प्राथमिकता तय करना।
  • कैलेंडर मैनेजमेंट: जरूरी कामों के लिए समय तय करने में मदद करना।

Gmail से Google Maps तक मिलेगा सपोर्ट

जेमिनी टास्क को गूगल की कई सेवाओं से जोड़ा जा सकता है। इसमें जीमेल, गूगल कैलेंडर, ड्राइव, डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स शामिल हैं। इसके अलावा यूट्यूव और गूगल मैप का भी सपोर्ट मिलेगा।

कुछ चुनिंदा थर्ड-पार्टी ऐप्स भी इससे जोड़े जा सकेंगे। हालांकि, इन ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अनुमति देनी होगी। कनेक्शन डिफॉल्ट रूप से बंद रहते हैं। इन्हें जेमिनी की सेटिंग में जाकर चालू करना होगा।

MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जज नाराज; पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द | MP High Court Catches Fake Case Made by AI, Judge Angry at Government Lawyer's Response; Policeman's Dismissal Canceled
MP हाई कोर्ट में AI से बना फर्जी केस पकड़ा गया, सरकारी वकील के जवाब पर जस्टिस नाराज, पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी रद्द
19 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सरकारी जवाब तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल का ऐसा मामला सामने आया है । राज्य सरकार की ओर से पेश जवाब में सुप्रीम कोर्ट के जिस फैसले का हवाला दिया गया, वह हकीकत में अस्तित्व में ही नहीं था। हैरानी की बात तो यह है कि जवाब में दिया गया साइटेशन भी किसी दूसरे मुकदमे का निकला।

कैसे इस्तेमाल करें जेमिनी टास्क?

इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर जेमिनी खोलना होगा।

  • सबसे पहले Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • यहां मुख्य चैट में Tasks का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद अपना काम और जरूरी निर्देश लिखें।
  • जरूरत पड़ने पर संबंधित ऐप्स को कनेक्ट करें।
  • जेमिनी आपके निर्देशों के मुताबिक काम करेगा।
  • काम पूरा होने पर आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।

किन यूजर्स को मिलेगा इसका फायदा?

फिलहाल यह सुविधा 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए है। इसके लिए पर्सनल गूगल अकाउंट होना जरूरी है। साथ ही जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी भी ऑन होनी चाहिए। वर्क और स्कूल अकाउंट वाले यूजर्स फिलहाल इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कुछ ऐप्स और फीचर्स की उपलब्धता देश के हिसाब से अलग हो सकती है।

गूगल के इस फीचर से AI का इस्तेमाल और आसान हो सकता है। अब यूजर्स सिर्फ सवाल पूछने के बजाय कई काम भी सौंप सकेंगे। इससे रोजमर्रा के कामों में समय बचाने में मदद मिल सकती है।

WhatsApp में AI का जलवा: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, बिल पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान! | AI's Magic in WhatsApp: Now Not Just Chatting, Daily Tasks from Bill Payments to Everyday Chores Will Also Be Easy!
WhatsApp New Features: अब सिर्फ चैटिंग नहीं, बिल पेमेंट से लेकर रोजमर्रा के काम भी होंगे आसान, AI से बदलेगा ऐप
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>WhatsApp New Features: </b>दुनिया के सबसे फेमस मैसेजिंग ऐप में शामिल WhatsApp आने वाले समय में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी चाहती है कि लोग इस ऐप का इस्तेमाल सिर्फ मैसेज भेजने या वीडियो कॉल करने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने रोजमर्रा के कई जरूरी कामों के लिए भी कर सकें।

FAQs

  1. जेमिनी टास्क फीचर क्या है?
    जेमिनी टास्क फीचर, गूगल के AI असिस्टेंट का एक खास फीचर है, जिसके जरिए यूजर्स जेमिनी को किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते हैं, और वह आपके निर्देशों के अनुसार कार्य पूरा करेगा।
  2. जेमिनी टास्क किन ऐप्स के साथ काम करता है?
    यह Gmail, Google Calendar, Drive, Docs, Sheets, Slides, YouTube और Google Maps जैसी सेवाओं के साथ काम कर सकता है। कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है।
  3. जेमिनी टास्क का उपयोग करने के लिए किन शर्तों की जरूरत है?
    यूजर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। पर्सनल Google अकाउंट और Gemini Apps Activity का ऑन होना जरूरी है। फिलहाल वर्क और स्कूल अकाउंट पर यह उपलब्ध नहीं है।
Tags:
  • Gemini Tasks Feature
  • जेमिनी टास्क
  • Google AI Assistant
  • गूगल एआई
  • AI Task Management
  • टेक न्यूज
  • गूगल जेमिनी
  • टेक्नोलॉजी न्यूज
  • Artificial Intelligence
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद