900 KM की 8 नई रेल परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, पूर्वोत्तर के राज्यों को मिलेगा फायदा
Vikram Jain | Aug 10, 2024, 13:42 IST
Government approves 8 new rail projects of 900 KM
मोदी सरकार ने करीब 900 किलोमीटर की 8 नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से पूर्वी राज्यों में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही माल ढुलाई की मात्रा भी बढ़ जाएगी।
NEW DELHI. केंद्र सरकार ने पूर्वी राज्यों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 900 किमी की 8 नई रेल लाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनसे रेल यात्रा में सहजता, माल ढुलाई की लागत में कमी और राज्यों कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आर्थिक विकास और रोजगार भी बढ़ेगा। इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
केंद्रीय कैबिनेट बैठक को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने करीब 900 किलोमीटर की 8 नई रेल परियोजनाएं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 24 हजार 657 करोड़ रुपए होगी। सभी परियोजनाओं को पीएम-गतिशक्ति प्लान के तहत 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। यह परियोजनाएं पूर्वोत्तर राज्यों में आर्थिक गतिविधियों और रोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
रेल मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं पीएम मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जो क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएगी जिससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
नई परियोजनाओं से पूर्वी राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी। गतिशीलता में सुधार होगा। जिससे भारतीय रेलवे के लिए बेहतर दक्षता और सेवा विश्वसनीयता मिलेगी। बंदरगाह तक माल ढुलाई आसान होगी। इसकी मात्रा भी बढ़ जाएगी। अब कृषि उत्पाद, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, स्टील, सीमेंट, बाक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर आदि का परिवहन नए रेल मार्गों से आसान होगा। कार्बन उत्सर्जन घटेगा। इससे पर्यावरण संतुलन में भी मदद मिलेगी।
इस साथ ही भागलपुर की कई सालों लंबित मांग को भी पूरा किया है। यहां पास गंगा पर 26 किमी लंबी बिक्रमशिला-कटारिया न्यू डबल लाइन के साथ ब्रिज को मंजूरी दी है। इन विकास कार्यों में 2 हजार 549 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके निर्माण से नेपाल से बिहार होते हुए झारखंड तक जाना आसान हो जाएगा।
वैष्णव ने आगे कहा कि नई परियोजनाओं से मौजूदा रेल नेटवर्क 900 किलोमीटर बढ़ जाएगा। ये परियोजनाओं से झारखंड, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों को कवर करेगी। इससे भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को 900 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी। इसके साथ ही इन रेल लाइनों पर 64 नए स्टेशन भी बनाए जाएंगे, जो 6 जिलों सिंहभूम, कालाहांडी, मलकानगिरी, नबरंगपुर, रायगढ़ के 510 गांव की 40 लाख आबादी को कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। महाराष्ट्र की रेल लाइन से यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल अजंता की गुफाएं भी रेल नेटवर्क से जुड़ेंगी, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
900 KM की 8 नई रेल लाइन को मंजूरी
रेल मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं पीएम मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जो क्षेत्र में व्यापक विकास के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को “आत्मनिर्भर” बनाएगी जिससे उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पूर्वी राज्यों की बढ़ेगी कनेक्टिविटी
भागलपुर के पास गंगा पर बनेगा ब्रिज
900 किलोमीटर बढ़ जाएगा रेल नेटवर्क
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman