बनासकांठा बस एक्सीडेंट : ड्राइवर का रील बनाने पर था ध्यान, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन की मौत
Ravi Singh | Oct 07, 2024, 17:47 IST
banaskantha bus accident
गुजरात के बनासकांठा जिले में बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 25 यात्री घायल हो गाए हैं। हादसे का शिकार हुए ज्यादातर श्रद्धालु खेड़ा जिले के कठलाल गांव के रहने वाले हैं।
Gujarat banaskantha bus accident : गुजरात के बनासकांठा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दांता के पास अंबाजी, त्रिशूलिया घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग नवरात्रि के मौके पर प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर ( Ambaji Temple ) के दर्शन कर लौट रहे थे। बस पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को पालनपुर के अस्पताल में रेफर किया गया। बस में सवार कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था और वह मोबाइल पर रील बना रहा था। इसकी वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए ज्यादातर श्रद्धालु खेड़ा जिले के कठलाल गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही पास के गांव से लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। कई घायलों को ग्रामीणों ने निजी वाहनों से अंबाजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। यात्रियों से बयान लेने के बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
रील बना रहा था ड्राइवर
कठलाल गांव के रहने वाले हैं श्रद्धालु
ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari