गुजरात में बड़ा हादसा, आणंद-वडोदरा को जोड़ने वाला ब्रिज टूटा, 9 की मौत

Kaushiki | Jul 09, 2025, 15:15 IST
Share
gujarat-bridge-collapse-9-dead
gujarat-bridge-collapse-9-dead

गुजरात के वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

गुजरात के वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल आज 9 जुलाई को सुबह अचानक ढह गया, जिससे इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। इस हादसे में करीब नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

पुल के ढहने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए, जिससे बचाव काम में तेजी लानी पड़ी। इस घटना ने गुजरात के यातायात नेटवर्क को बुरी तरह प्रभावित किया है और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा

घटना सुबह करीब 8 बजे की है, जब यह पुराना पुल अचानक बीच से टूट गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उस वक्त पुल पर कई वाहन गुजर रहे थे जिनमें दो ट्रक, एक टैंकर और एक वैन शामिल थे।

इनमें से चार वाहन नदी में गिर गए, जबकि एक टैंकर पुल के टूटे हुए हिस्से पर लटक गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

बचाव कार्य और स्थिति

बता दे कि, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अब तक तीन लोगों को नदी से सुरक्षित निकाला गया है, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और स्थानीय लोग भी इसमें मदद कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में यातायात व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

गंभीरा पुल मध्य गुजरात से सौराष्ट्र और अन्य शहरों जैसे आणंद, वडोदरा, भरूच और अंकलेश्वर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग था। इसके ढहने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

इस पुल की संरचना पहले से ही खराब स्थिति में थी और हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति ने इसे और कमजोर बना दिया था।

ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है और सुरक्षित रहने की सलाह दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुल की पुरानी संरचना और हाल की बारिश इस हादसे के प्रमुख कारण हो सकते हैं।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

NDRF teams | Bridge Collapse Risk in Rain | गुजरात ब्रिज हादसा | गुजरात में ब्रिज टूटादेश दुनिया न्यूज

Tags:
  • गुजरात
  • NDRF teams
  • गुजरात में ब्रिज टूटा
  • गुजरात ब्रिज हादसा
  • हादसा
  • पुल
  • देश दुनिया न्यूज
  • Bridge Collapse Risk in Rain
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत

By Saurabh Mishra

गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं

By Harrison Masih

रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; कुल 824 फेरे होंगे
झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले

By Ashish Bhardwaj

झालावाड़ में तस्करी के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार, 14 लाख रुपए नकद मिले
उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर में गांजे की खेती का बड़ा खेल बेनकाब, 100 बीघा में लहलहा रही थी 300 करोड़ की फसल
कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश

By VINAY VERMA

कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, ED की पूछताछ खत्म होते ही जेल भेजने का आदेश