गुजरात के जामनगर इलाके में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, एक ट्रेनी पायलट की मौत, दूसरा घायल

Sandeep Kumar | Apr 02, 2025, 23:46 IST
Share
gujarat-fighter-jet
gujarat-fighter-jet

गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। जिसमें एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसे के बाद फाइटर जेट कई टुकड़ों में बिखर गया और उसमें भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

गुजरात के जामनगर जिले में बुधवार देर रात भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। यह हादसा कालावड रोड स्थित सुवरदा गांव के पास खुले मैदान में हुआ। हादसे में एक ट्रेनी पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्लेन के टुकड़े-टुकड़े, लगी आग

हादसे के बाद फाइटर जेट कई टुकड़ों में बिखर गया और उसमें भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटनास्थल की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आसपास का खेत जल चुका है और प्लेन के मलबे चारों ओर बिखरे हैं। जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने पुष्टि की कि दुर्घटना नागरिक क्षेत्र से दूर हुई और किसी आम नागरिक को कोई नुकसान नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़िए... भारत में फिर डाउन हुआ UPI सिस्टम, यूजर्स को भारी परेशानी

एयरफोर्स, पुलिस और प्रशासन मौके पर

हादसे के बाद वायुसेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं। एयरफोर्स की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि दुर्घटना के पीछे की वजह पता चल सके। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी इस हादसे का कारण हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख फिर बढ़ाई

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहला मौका नहीं है जब जगुआर फाइटर जेट क्रैश हुआ हो। 7 मार्च 2025, हरियाणा के पंचकूला में तकनीकी खराबी के चलते जगुआर क्रैश हुआ था। उसी दिन, पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एयरफोर्स का एएन-32 परिवहन विमान लैंडिंग के बाद क्रैश हो गया था। हर बार पायलटों ने जान बचाने के लिए आपातकालीन इजेक्शन लिया, लेकिन इस बार जामनगर हादसे में एक पायलट को नहीं बचाया जा सका।

ये खबर भी पढ़िए... परिवहन विभाग के करोड़पति पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा में लोकायुक्त 60-90 दिन के फेर में उलझा

ये खबर भी पढ़िए... खूबसूरत IPS अफसर काम्या मिश्रा ने की नौकरी से तौबा, 22 की उम्र में अफसर बनीं, 28 में रिटायरमेंट

हादसे के पीछे सवाल

  • क्या फाइटर जेट्स की टेक्निकल फिटनेस की नियमित जांच हो रही है?
  • क्या प्रशिक्षण उड़ानों में आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हो रहा है?
  • क्या देश की वायुसेना के पास अपग्रेडेड एयरक्राफ्ट्स की जरूरत है?

Tags:
  • गुजरात न्यूज
  • hindi news
  • फाइटर जेट क्रैश
  • Fighter jet crash
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा