कुत्ता पालने के लिए पड़ोसियों की मंजूरी जरूरी! पेट लवर्स के लिए बदले नियम

Aman Vaishnav | Jun 26, 2026, 10:41 IST
Share
कुत्ता पालने के लिए पड़ोसियों की मंजूरी जरूरी
कुत्ता पालने के लिए पड़ोसियों की मंजूरी जरूरी

गुजरात के कई शहरों में अब पालतू कुत्तों को रखने के नियम काफी सख्त होने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत कुत्ता पालने वालों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही पड़ोसियों से सहमति पत्र (NOC) भी लेना पड़ सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • गुजरात में पालतू कुत्ता पालने के नियम सख्त हो रहे हैं।
  • सूरत में कुत्ते के कातने से बच्ची की मौतहुई थी।
  • इसके बाद अहमदाबाद, मोरबी और सूरत नगर निगम ने सख्त नियम बनाए गए हैं।।
  • अब राजकोट महानगरपालिका भी इसी तरह के नियम लाने की तैयारी कर रही है।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए पड़ोसियों की मंजूरी वाला पत्र भी मांगा जा सकता है।

क्यों बनाया गया ये नियम?

बता दें कि कुछ दिन पहले सूरत में एक हादसा हुआ था। एक पालतू कुत्ते ने छोटी बच्ची पर हमला कर दिया था। इस हमले में छोटी बच्ची की जान (कुत्ते के काटने से मौत) चली गई थी।

इसके बाद नगर निगमों पर दबाव बढ़ा। लोगों ने पालतू कुत्तों के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की। प्रशासन ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया।

8504a196-bd7
8504a196-bd7

अहमदाबाद से शुरू हुआ नियमों का दौर

इस लिए अहमदाबाद नगर निगम ने सबसे पहले सख्त नियम लागू किए थे। इसके बाद मोरबी और सूरत नगर निगम ने भी इसी राह पर चलना शुरू किया था। इन शहरों में कुत्ता मालिकों को कई शर्तें पूरी करनी पड़ रही हैं।

अब राजकोट महानगरपालिका भी इस दिशा में आगे बढ़ रही है। राजकोट निगम ने अहमदाबाद के नियमों की पूरी जानकारी मांगी है। इसी आधार पर नया प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

24345532-198
24345532-198

क्या होगा नए नियम में

प्रस्तावित नियम के तहत हर पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। मालिक को अपने पड़ोसियों से एक सहमति पत्र भी लेना पड़ सकता है। इस पत्र में लिखा होगा कि कुत्ते से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

यह भी बताना होगा कि कुत्ता हिंसक प्रवृत्ति का नहीं है। इस तरह नगर निगम कुत्ते के स्वभाव की भी जानकारी रखेगा। इससे आगे होने वाली घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

c7f4f5be-224
c7f4f5be-224

स्वेच्छा से नहीं कराया तो होगा सर्वे

नगर निगम ने साफ कहा है कि रजिस्ट्रेशन स्वेच्छा से कराना बेहतर होगा। यदि लोग खुद आगे नहीं आए तो डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे में हर घर में पालतू कुत्तों की जांच होगी।

वहीं अगर जांच में कोई व्यक्ति जानबूझकर रजिस्ट्रेशन से बचता पाया गया तो कार्रवाई होगी। इसका मतलब है कि नियम को गंभीरता से लागू किया जाएगा। प्रशासन इस बार सख्ती के मूड में नजर आ रहा है।

9ada6807-065
9ada6807-065

मालिक और कुत्ते की पूरी जानकारी होगी दर्ज

नगर निगम अब मालिक और कुत्ते दोनों का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। इसमें कुत्ते की नस्ल, उम्र और स्वभाव जैसी जानकारी शामिल होगी। मालिक का नाम, पता और संपर्क नंबर भी दर्ज किया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

सार्वजनिक जगहों से हटेंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

देश दुनिया न्यूज: कुत्ता-बिल्ली को लेकर दंपती की लड़ाई सड़क पर आई, तलाक की नौबत

आवारा कुत्ता ने ली जान, सरकार बेखबर! हाईकोर्ट ने पूछा- मौत हुई तो मुआवजा क्यों नहीं?

Bhopal Dog Shelter: भोपाल में खुलेगा पहला सरकारी डॉग शेल्टर, एक साथ रह सकेंगे 2000 कुत्ते

Tags:
  • गुजरात
  • कुत्ते के कातने से बच्ची की मौत
  • अहमदाबाद
  • कुत्ता
  • आवारा कुत्ता
  • देश दुनिया न्यूज
  • कुत्ता पालने के नियम
  • कुत्ते के काटने से मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि