बादशाहपुर की रैली में अमित शाह ने कहा, 'शीतकालीन सत्र में वक्फ बोर्ड कानून को सुधार कर सीधा करेंगे'

Amresh Kushwaha | Sept 29, 2024, 16:56 IST
Share
वक्फ बोर्ड कानून
वक्फ बोर्ड कानून

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरना उन्होंने वक्फ बोर्ड कानून में सुधार की बात कही। इसके साथ ही शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है...

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के लिए अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला किया और वक्फ बोर्ड कानून (Waqf Board Law) में सुधार के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा की।

ये खबर भी पढ़िए...ह रियाणा में बदलेगी चुनाव की तारीख, भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल ने पत्र भेजकर किया चुनाव आयोग से आग्रह

वक्फ बोर्ड कानून में करेंगे सुधार

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून में कई समस्याएं हैं और इसे सुधारने की आवश्यकता है। इस पर कार्रवाई करते हुए, शीतकालीन सत्र में कानून को सुधार कर सीधा करने का काम किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...जम्मू कश्मीर : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाषण देते तबीयत बिगड़ी, पकड़कर ले गए पार्टी नेता

नई तनख्वाह के साथ पेंशन

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ( इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, और सोनिया गांधी ) ने सेना का सम्मान नहीं किया। उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन (One Rank One Pension) की मांग को कभी पूरा नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस मांग को पूरा किया। साथ ही वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी लागू किया गया है। इससे अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।

MSP को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर कानून लाने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हरियाणा में केवल गेहूं और धान जैसी फसलों को ही MSP पर खरीदा जाता था।

इसके विपरीत भाजपा सरकार ने हरियाणा में 24 विभिन्न फसलों को MSP पर खरीदने का निर्णय लिया है। अमित शाह ने यह भी पूछा कि क्या राहुल गांधी के नेतृत्व में कोई कांग्रेस शासित राज्य है, जो 24 फसलों को MSP पर खरीदता है?

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अमित शाह
  • amit shah
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • Haryana Assembly Elections
  • Haryana Assembly Election 2024
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  • वक्फ बोर्ड कानून
  • Waqf Board Law
  • बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र
  • Badshahpur Assembly Constituency
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा