हाथरस कांड वाले भोले बाबा को लेकर साध्वी विश्वरूपा ने किया चौंकाने वाला दावा, जानें हैरान करने वाली बातें
Vikram Jain | Jul 08, 2024, 24:01 IST
Hathras incident Sadhvi Vishwaroopa claim about Bhole Baba new
हाथरस में हुई हृदय विदारक हृदय विदारक घटना के बाद सूरजपाल सिंह जाटव उर्फ भोले बाबा संतों के निशाने पर हैं। अब भोले बाबा को लेकर हिंदू धर्मगुरु साध्वी विश्वरूपा ने चौंकाने वाला दावा किया है।
NEW DELHI. उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग हादसे सूरजपाल सिंह जाटव उर्फ भोले बाबा को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि ने भले ही मीडिया के सामने आकर सफाई दी लेकिन हादसे के बाद से संत समाज में बाबा के प्रति खासा रोष है। हाथरस की घटना के बाद नारायण हरि साकार संतों के निशाने पर हैं।
अब सत्संग हादसे को लेकर हिंदू धर्मगुरु साध्वी विश्वरूपा ने दावा किया कि सूरजपाल अपने आश्रम में सिर्फ सुंदर महिलाओं को एंट्री देता था जो उसे दूध से नहलाती थीं, उन्होंने दावा किया कि उसी दूध से बनाई गई खीर को बाबा के भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा जाता था।
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस सत्संग हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, रखी ये बड़ी मांग
मीडिया के सामने साध्वी विश्वरूपा ने दावा करते हुए कहा कि सभी को जाग्रत होना चाहिए. सही और गलत का भान होना चाहिए, अपने प्रवचन में वह मानवता और सत्य की खोज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। सबसे बड़ी मानवता तो उन्होंने वहीं पर दिखा दी जब उनके सामने ही भगदड़ मच रही थी, लोग कुचले जा रहे थे और वह वहां से भाग गए। मोबाइल भी वहां बैन था, वीडियो बनाना भी बैन था, किसी को जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा कुछ दिनों पहले मैं उनके दौसा वाले आश्रम को लेकर एक खबर देख रही थी कि वह सिर्फ सुंदर महिलाओं को छांट-छांटकर अपने पास रखते थे, उन्होंने आगे कहा कि आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि वह सुंदर महिलाओं को अपने पास रखते थे, वो उन्हें नहलाती थीं, दूध से नहलाती थीं। दूध पाइप के द्वारा जाता था और उसकी खीर बनाकर सभी भक्तों में प्रसाद दिया जाता था।
ये खबर भी पढ़ें... CM Helpline पर शिकायत करने पर भड़के नायब तहसीलदार , कमरे में बंद कर किसान को पीटा
बता दें कि यूपी के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई भी लगातार जारी है। शनिवार को भगदड़ की घटना का जायजा लेने के लिए न्यायिक जांच आयोग की टीम हाथरस पहुंची थी। आयोग के चेयरमैन ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और आईपीएस भावेश कुमार ने घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ की। घटना के बाद अब तक मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हिंदू धर्मगुरु साध्वी विश्वरूपा ने किया दावा
ये खबर भी पढ़ें... हाथरस सत्संग हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, रखी ये बड़ी मांग
सत्संग स्थल पर बैन था मोबाइल
सुंदर महिलाओं को अपने पास रखता था बाबा
ये खबर भी पढ़ें... CM Helpline पर शिकायत करने पर भड़के नायब तहसीलदार , कमरे में बंद कर किसान को पीटा
अब तक मुख्य आरोपी मधुकर समेत 9 लोगों की गिरफ्तारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari