हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां देश में तेजी से पैर पसार रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 220 मिलियन लोग उच्च रक्तचाप (Hypertension) से पीड़ित हैं। हर साल लगभग 1.17 करोड़ लोग हृदय संबंधी बीमारियों के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।
नमक है खतरे की घंटी
ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक बढ़ा कारण भोजन में नमक की ज्यादा मात्रा है। भारत में आमतौर पर 8-11 ग्राम नमक का दैनिक सेवन होता है, जबकि WHO द्वारा अनुशंसित मात्रा 5 ग्राम है। भारतीय भोजन की बात करें तो यहां अचार और नमकीन का सेवन खूब किया जाता है। इनमें नमक की अच्छी-ख़ासी मात्रा होती है। इसके अलावा प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स में भी नमक खूब होता है। चाइनीज़ और दूसरे जंक फ़ूड जिनमें सॉसेज ज्यादा उपयोग होते हैं वो भी शरीर में नमक की मात्रा बढ़ा देते हैं। यह ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देते हैं।
मध्य प्रदेश में भी तेजी से बढ़ रहा है खतरा
मध्य प्रदेश में 18 लाख से अधिक लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं। भोपाल और अन्य शहरी इलाकों में नमकीन और प्रोसेस्ड फूड का अत्यधिक सेवन इस स्थिति को और खराब बना रहा है।
ये भी पढ़ें: एम्स भोपाल में लागू हुई नो रेफरल पॉलिसी, 40 से बढ़ाकर 70 बेड किए
हाई बीपी से हो सकते हैं ये ख़तरे
हार्ट अटैक:हाई बीपी दिल पर दबाव बढ़ाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
स्ट्रोक: मस्तिष्क की नसों पर प्रभाव पड़ने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है।
किडनी फेलियर: उच्च रक्तचाप से किडनी की रक्त नलिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं।
आंखों की रोशनी जाना: आंखों की नसें प्रभावित होने पर दृष्टि कमजोर हो सकती है।
ब्रेन हेमरेज: बहुत हाई बीपी ब्रेन की नस फोड़ सकता है।
तनाव और थकान: हाई बीपी मानसिक तनाव और कमजोरी का कारण बनता है।
बचने के तरीके
- हर दिन 5 ग्राम से कम नमक इस्तेमाल करें
- फल, सब्जियां, और घर का शुद्ध खाना खाएं
- प्रोसेस्ड फूड से बचें
- नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लें
- ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं
विशेषज्ञों की चेतावनी
अधिक नमक का सेवन धीरे-धीरे एक लत बन जाता है। यदि कोई व्यक्ति आज 5 ग्राम खा रहा है, तो कल उसकी मात्रा बढ़ सकती है। फल और सब्जियों में प्राकृतिक नमक शरीर के लिए पर्याप्त होता है। यह सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं दूसरी बड़ी बीमारियों की भी वजह बन सकता है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧