ये चाचा-अब्बू से शादी करने वाले...इल्तिजा को धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
Sourabh Bhatnagar | Dec 10, 2024, 15:20 IST
thesootr
इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व पर दिए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके बयान पर कड़ा जवाब दिया।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व पर दिए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके बयान पर कड़ा जवाब दिया। शास्त्री ने कहा, हिंदुत्व कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक शैली है और विश्व के लिए दवा है। यह एक ऐसी विचारधारा है, जो समाज में एकता और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देती है।
रतलाम के वायरल वीडियो पर Iltija Mufti के बिगड़े बोल, दिया विवादित बयान
Iltija Mufti ने हिंदुत्व को 'बीमारी' बताते हुए कहा था कि यह लाखों भारतीयों की सोच को जहरीला बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक से मुसलमानों के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है। मॉब लिंचिंग से लेकर बच्चों को राम का नाम लेने के लिए पीटे जाने तक की घटनाओं ने समाज की मानसिकता को उजागर किया है। उन्होंने कहा, हिंदुत्व और हिंदू धर्म में अंतर है। हिंदुत्व एक राजनीतिक विचारधारा है, जिसे वीर सावरकर ने फैलाया। इसका उद्देश्य हिंदुओं का आधिपत्य स्थापित करना है।
![thesootr]()
इल्तिजा के बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई। जम्मू-कश्मीर बीजेपी के नेता रविंदर रैना ने इसे अपमानजनक बताते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा, राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी धर्म के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
इल्तिजा को मानसिक इलाज की सलाह
धीरेंद्र शास्त्री ने इल्तिजा मुफ्ती के बयान को "वाहियात" बताते हुए कहा कि उन्हें अपने मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करवाना चाहिए। उन्होंने कहा, हिंदुत्व वह है जो सभी में राम देखता है, नर में नारायण और बेटी में दुर्गा को देखता है। यह प्रेम और करुणा का संदेश है। धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि ये वो लोग हैं जो अपने चाचा और अब्बू से शादी कर लेते हैं। इल्तिजा जो भी हैं उनको शर्म नहीं आती। वह अपने मन से वाहियात है।
हिंदुत्व को बताया था बीमारी
thesootr
बीजेपी की कड़ी प्रतिक्रिया और माफी की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari