गृह मंत्रालय ने BSF प्रमुख नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को पद से हटाया
Deeksha Nandini Mehra | Aug 03, 2024, 08:40 IST
डीजी नितिन अग्रवाल और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया
गृह मंत्रालय ने डीजी नितिन अग्रवाल ( DG Nitin Agarwal ) और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया ( Special DG YB Khurania ) को उनके पदों से हटा दिया है। यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की गई है।
BSF Chief Nitin Agarwal and Special DG YB Khurania Removed : गृह मंत्रालय ने BSF ( बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ) के उच्च अधिकारियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डायरेक्टर जनरल (डीजी) नितिन अग्रवाल ( DG Nitin Agarwal ) और स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया ( Special DG YB Khurania ) को उनके पदों से हटा दिया है। यह कार्रवाई जम्मू और कश्मीर में पिछले एक साल से चल रही आतंकियों की घुसपैठ और पंजाब सेक्टर में हो रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की गई है।
नितिन अग्रवाल, जो 1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। उन्हें उनके मूल कैडर केरल में वापस भेजा गया है। उन्होंने जून 2023 में BSF के प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। इसी तरह वाईबी खुरानिया, 1990 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं। उनको भी पद से हटाकर ओडिशा कैडर में वापस भेजा गया है। खुरानिया ने विशेष महानिदेशक (पश्चिम) के रूप में पाकिस्तान सीमा पर BSF की रणनीतिक योजना का नेतृत्व किया था।
गृह मंत्रालय के अनुसार, जम्मू और कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और पंजाब सेक्टर में लगातार हो रही आतंकवादी गतिविधियों पर नियंत्रण में विफलता इन अधिकारियों की हटाने की मुख्य वजह है। यह पहली बार है कि बीएसएफ के दो वरिष्ठतम अधिकारियों को इस तरह के बड़े स्तर पर हटाया गया है, जो एक अर्धसैनिक बल के प्रमुख पद पर थे।
गृह मंत्रालय ने बताया कि नए अधिकारियों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। बता दें कि बीएसएफ लगभग 2.65 लाख कर्मियों वाला एक विशाल बल है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान और पूर्व में बांग्लादेश के साथ सीमा की रक्षा करता है।
मूल कैडर में वापस भेजा
पहली बार हुआ इतना बड़ा एक्शन
आगे क्या बताया गृह मंत्रालय ने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA