होर्मुज रूट खुला, कच्चा तेल 13% सस्ता: 86 डॉलर प्रति बैरल, भारत को मिलेगी बड़ी राहत

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
hormuz strait (2)
Photograph: (THESOOTR)

INTERNATIONAL DESK. होर्मुज रूट (Hormuz Strait) खुलने के बाद कच्चा तेल (Crude Oil) 13% सस्ता होकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत में महंगाई पर राहत की उम्मीद बढ़ गई है।

News In Short

  • कच्चा तेल 99.39 से घटकर 86 डॉलर हुआ।
  • होर्मुज रूट सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला।
  • डाउ जोन्स करीब 1,000 अंक की तेजी से चढ़ा।
  • भारत 85% कच्चा तेल आयात करता है।
  • तेल 10$ सस्ता होने से CAD में $9-10 अरब राहत।

News In Detail

ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के खुलने की खबर ने पूरी दुनिया के बाजारों में राहत की लहर ला दी है। कच्चा तेल (Crude Oil) एक दिन में 13% सस्ता हो गया। इससे दाम 99.39 डॉलर से घटकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। भारत जैसे देश के लिए यह खबर बेहद अहम है, जो अपनी 85% तेल जरूरतें आयात से पूरी करता है।

होर्मुज स्ट्रेट है क्या?

होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) ईरान और ओमान के बीच एक संकरा समुद्री रास्ता है। दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस इसी रास्ते से गुजरती है।

यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति (Global Energy Supply) की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है। इसके बंद होने का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

कितना महंगा हुआ तेल?

28 फरवरी को जब युद्ध शुरू हुआ तब कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। 9 मार्च को यह बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गया। यह एक महीने में करीब 60% की उछाल थी।

यह 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद एक महीने की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। उस समय सद्दाम हुसैन के कुवैत पर हमले के दौरान तेल 46% महंगा हुआ था।

होर्मुज बंद होने से ये हुआ महंगा

होर्मुज रूट बंद होने से सिर्फ कच्चा तेल ही नहीं बल्कि LPG, एल्युमीनियम, फर्टिलाइजर और प्लास्टिक भी महंगे हो गए थे। शिपिंग लागत (Shipping Cost) कई गुना बढ़ गई।

ब्रिटेन और यूरोप में दवाओं और जरूरी चीजों की किल्लत का खतरा पैदा हो गया था। अमेरिका में गैस के दाम 4.15 डॉलर प्रति गैलन तक पहुँच गए और महंगाई दर भी उछल गई।

होर्मुज खुला, तेल 13% सस्ता हुआ

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम (Ceasefire) के मद्देनजर होर्मुज रूट सभी व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।

इस ऐलान के बाद शुक्रवार, 17 अप्रैल को कच्चे तेल के दाम 99.39 डॉलर से गिरकर 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए। यह एक दिन में 13 डॉलर यानी 13% की गिरावट है।

ट्रम्प ने किया बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर कभी बंद न करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि यह रास्ता अब दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं होगा।

ट्रम्प के मुताबिक इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों का युद्धविराम शुरू हो चुका है और दोनों देशों के प्रमुखों को जल्द व्हाइट हाउस बुलाया जा सकता है।

ग्लोबल मार्केट में आई तेजी

होर्मुज खुलने की खबर से वैश्विक शेयर बाजार (Global Stock Markets) में भारी उछाल आया। अमेरिका का डाउ जोन्स (Dow Jones) करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 49,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

S&P 500 में 1.12% और नैस्डैक इंडेक्स (Nasdaq) में 1.04% की बढ़त देखी गई। निवेशकों का भरोसा बढ़ा क्योंकि मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव कम होने की उम्मीद जगी।

भारत को क्या-क्या फायदा होगा?

भारत अपनी कुल तेल जरूरत का करीब 85% आयात करता है। FY2025-26 के पहले 10 महीनों में 51% तेल खाड़ी देशों (Gulf Countries) से आया। इसलिए कच्चे तेल के दाम गिरने का सीधा असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे तो ट्रांसपोर्ट लागत कम रहेगी। इससे फल, सब्जी और रोजमर्रा के सामान की कीमतें स्थिर रहेंगी और आम आदमी को राहत मिलेगी।

CAD और रुपए पर भी राहत

एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा तेल 10 डॉलर सस्ता होने पर करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) में 9 से 10 बिलियन डॉलर की कमी आ सकती है। साथ ही महंगाई दर (Inflation Rate) में लगभग 0.5% की राहत मिल सकती है।

तेल का आयात बिल घटने से डॉलर की मांग कम होगी और रुपया मजबूत होगा। इससे सरकार का सब्सिडी बोझ भी कम होगा और बचा पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य में लगाया जा सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

US-Israel-Iran War: ट्रंप बोले- ईरान से इस्लामाबाद में डील हुई तो जाऊंगा पाकिस्तान, ट्रंप के दावों पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की पहल पर इजरायल-लेबनान संघर्ष में 10 दिनों का युद्धविराम

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज अब कभी ब्लॉक नहीं होगा, चीन के लिए रखी ये शर्त

US-Israel-Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच फिर हो सकती है बातचीत, ट्रंप बोले- युद्ध खत्म होने के बेहद करीब





Tags:
  • कच्चा तेल
  • शेयर बाजार
  • पेट्रोल-डीजल
  • LPG
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर