राशिफलः आज इन पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 01, 2024, 23:37 IST
Share
HOROSCOPE
2 मार्च 2024 का राशिफल

शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 2 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल ( Horoscope ) का आकलन किया जाता है। 2 मार्च 2024 को शनिवार है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-आराधना करने से शनि दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 2 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल ( Horoscope ) से जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज मेष राशि वालों का दिन बेहद शुभ रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। हालांकि, अचानक से काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी खास दोस्त की मदद से धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा।

वृषभ
वृष राशि वालों को आज सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करना होगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। फैमिली में हो रही दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें।

मिथुन
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। पार्टनर से अनबन के संकेत हैं। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापार में धन हानि हो सकता है, इसलिए बहुत सोच-समझकर फैसले लें। धन उधार देने से बचें। वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहें। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन हानि हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों का कॉन्फिडेंस के साथ सामना करें। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपरिचित को धन उधार देने से बचें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। नेगेटिविटी से दूर रहें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह
पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। फैमिली या रिश्तेदारों के साथ धन का लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें।

कन्या
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।ऑफिस में लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

तुला
आज जीवन में कई चुनौतियां आएंगी। हालांकि,व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। इनवेस्टमेंट के नए विकल्पों पर नजर रखें। किसी अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। बिजनेस से जुड़े फैसले लेने में किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।

वृश्चिक
ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। हालांकि, नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
प्रोफेशनल लाइफ में स्ट्रेस थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस गॉसिप से दूर रहें। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने में संकोच न करें। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। फैमिली इश्यूज को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। धैर्य बनाए रखें और कड़ी मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मकर
जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। कुछ लोगों को अपने करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ
जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। आज धन के लेन-देन से बचें। रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। हालांकि, अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और सेल्फ केयर एक्टिविटी में शामिल हों।

मीन
काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन साथी से न उलझें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करे। आज धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। निवेश के विकल्पों पर नजर रखें, लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के निवेश करने से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद सभी कार्य सफल होंगे। कुछ जातकों को मेडिकल इमरजेंसी के चलते धन खर्च करना पड़ सकता है।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच