अरबपति उद्योगपति की 70 बार चाकू मारकर नाती ने की हत्या, प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद

Siddhi Tamrakar | Feb 10, 2025, 13:41 IST
Share
industrialist vc janardhana rao
उद्योगपति वेलामति चंद्रशेखरन जनार्दन राव

संपत्ति विवाद में प्रतिष्ठित उद्योगपति की उनके ही नाती ने बेरहमी से 70 बार चाकू मारकर हत्या कर दी। पारिवारिक मतभेद ने ऐसा मोड़ लिया कि वारिस ही कातिल बन गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 86 वर्षीय उद्योगपति वेलामति चंद्रशेखरन जनार्दन राव की अपने ही नाती ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। यह घटना संपत्ति के विवाद को लेकर हुई, जब पोते और दादा के बीच झगड़ा बढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, जनार्दन राव वेलजन ग्रुप के अध्यक्ष थे। उनका 29 वर्षीय नाती किलारू कीर्ति तेजा अमेरिका से लौटने के बाद अपने नाना से संपत्ति के बंटवारे पर बहस करने लगा। इस बहस के दौरान गुस्से में आकर नाती ने अपने नाना पर 70 बार चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी।

खबर यह भी- भाजपा विधायक के करीबी कर रहे टिमरी हत्याकांड के आरोपियों की मदद: कांग्रेस

संपत्ति को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त जब आरोपी की मां सरोजनी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी चाकू से मार दिया, जिससे वह घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं यह घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है। बता दें कि तेजा और उसकी मां गुरुवार को सोमाजीगुडा स्थित जनार्दन राव के घर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब तेजा की मां कॉफी लाने गई, तब दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर तीखी बहस हो गई, जो बाद में हत्या में बदल गई।
खबर यह भी- लोकसभा में उठा पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मामला

प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी थे जनार्दन राव

जनार्दन राव एक प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाजसेवी थे। उनका बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला हुआ है, जैसे कि शिप बिल्डिंग, ऊर्जा और औद्योगिक सामान। बताया जा रहा है कि नाती तेजा हैदराबाद लौटकर अपनी मां के साथ दादाजी के घर गया था, जहां उसने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी तेजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

खबर यह भी- एक और ग्रामीण की हत्या... बस्तर में नक्सलियों ने फैलाई दहशत

खबर यह भी- सागर दलित हत्याकांड: कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूत के अभाव में सभी 13 आरोपी बरी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • National News
  • हत्या
  • crime news
  • हिंदी न्यूज
  • latest news
  • हैदराबाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा