370 हटने के बाद मोदी पहली बार आज जाएंगे कश्मीर, राहुल गांधी को चेतावनी

Marut raj | Mar 06, 2024, 23:58 IST
Share
the sootr
the sootr

रूस-यूक्रेन जंग में हैदराबाद के एक युवक मोहम्मद असफान की मौत हो गई है। यह रूसी सेना में सहायक के रूप में काम कर रहा था। चुनाव आयोग द्वारा राहुल गांधी को सार्वजनिक बयान देते समय और ज्यादा सतर्क रहने की चेतावनी देने सहित बुधवार की प्रमुख खबरें...

भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। इसे CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति द्वारा पारित होने के बाद जारी किया जाएगा। उधर, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के 26 घंटे बाद बंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां को CBI के हवाले कर दिया। बंगाल पुलिस की CID ने शेख को CBI के सुपुर्द करने से पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराया था।

ममता से मिले सौरभ गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सचिवालय में मुलाकात की। इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

पाकिस्तान और चीन ने की थी राम मंदिर की Website हैक करने की कोशिश

Rudraksh Mahotsav , Kubereshwar Dham : कल से 13 मार्च के बीच इंदौर जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें, वरना ट्रैफिक जाम में फंस जाएंगे

Indore-Kanpur love story : एक करोड़ खर्च करके दीप बना दीपिका, बॉयफ्रेंड ने फिर भी दिया धोखा

Jyotiraditya Scindia की मां Madhavi Raje की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

राहुल गांधी को ईसी की चेतावनी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) को चुनाव आयोग ने चेतावनी दी है। आयोग का कहना है कि राहुल अपनी भाषा को संयमित रखें और सोच समझकर बोलें।

मोदी आज कश्मीर जाएंगे

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) गुरुवार को अपनी पहली कश्मीर यात्रा पर जाएंगे। वह श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

CBI को मिली शेख की कस्टडी
संदेशखाली के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख की कस्टडी सीबीआई को मिल गई है। शाम को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने मेडिकल कराने के बाद उसे सीबीआई को सौंप दिया।

कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है। इसमें 30 लाख सरकारी नौकरी, MSP कानून, जाति जनगणना सहित सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करना भी शामिल है।

यूक्रेन जंग में हैदराबाद के युवक की मौत
रूस-यूक्रेन जंग में हैदराबाद के एक युवक मोहम्मद असफान की मौत हो गई है।
उसके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं।

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • narendra modi
  • सौरव गांगुली
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह

By Jageshwar prasad

RPSC की SI भर्ती- 2025 के इंटरव्यू शुरू, 4019 अभ्यर्थी शामिल; लाइब्रेरियन भर्ती के भी साक्षात्कार इसी माह
सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी

By Harrison Masih

सिर्फ स्कूल रिकॉर्ड से साबित नहीं होती लड़की की उम्र, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपहरण के आरोपी को किया बरी
आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद

By Ashish Bhardwaj

आरसीए चुनाव के रिजल्ट राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवाई पर निर्भर, 7 अक्टूबर को आदेश की उम्मीद
राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में पशुधन मिशन में गड़बड़ी की जांच शुरू; रिकॉर्ड में 500 बकरियां, जमीन पर खाली फार्म
भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद

By Sanjay Gupta

भागीरथपुरा कांड में केमिकल मिलाने की साजिश पर जांच ही नहीं हुई, इतने सारे बयान थे मौजूद
राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन

By Jageshwar prasad

राजस्थान के चार जिले देश के पिछड़े जिलों में शामिल, जानें यूथपावर रिपोर्ट में पूरे राज्य का प्रदर्शन
मध्य प्रदेश से सोमनाथ-द्वारका पहुंचना होगा आसान, 6 राज्यों को जोड़ने वाला मेगा एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर

By Manya Jain

मध्य प्रदेश से सोमनाथ-द्वारका पहुंचना होगा आसान, 6 राज्यों को जोड़ने वाला मेगा एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर