IAS के 1316 और IPS के 586 पद खाली, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
Siddhi Tamrakar | Dec 14, 2024, 13:32 IST
ias ips
देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में इस संबंध में लिखित रूप में जानकारी दी है।
देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में इस संबंध में लिखित रूप में जानकारी दी है। उनके मुताबिक,1 जनवरी, 2024 तक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1 हजार 316 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 586 पद खाली हैं।
भारत में कुल स्वीकृत 6 हजार 858 आईएएस पदों में से 5 हजार 542 अधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं, जबकि 1 हजार 316 पद खाली हैं। इन खाली पदों में से:
आईपीएस में कुल स्वीकृत 5 हजार 055 पदों में से 4 हजार 469 अधिकारी कार्यरत हैं, और 586 पद खाली हैं। इनमें से:
भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में कुल स्वीकृत 3 हजार 193 पदों में से 2 हजार 151 अधिकारी कार्यरत हैं। इस सेवा में 1 हजार 042 खाली पद हैं, जिनमें से:
केंद्रीय मंत्री ने पिछले पांच सालों के दौरान विभिन्न वर्गों (सामान्य, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)) से आईएएस, आईपीएस, और आईएफएस में की गई नियुक्तियों के बारे में भी जानकारी दी है।
आईएएस के खाली पद
- 794 पद सीधी भर्ती के लिए हैं।
- 522 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
आईपीएस के खाली पद
- 209 पद सीधी भर्ती के लिए हैं।
- 377 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।
भारतीय वन सेवा (IFS) के खाली पद
- 503 पद सीधी भर्ती के लिए हैं।
- 539 पद पदोन्नति के लिए हैं।
पिछले 5 वर्षों में की गई नियुक्तियां
- आईएएसमें 2022 सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के दौरान:
- 75 सामान्य वर्ग (General)
- 45 ओबीसी
- 29 एससी
- 13 एसटी उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया
- आईपीएसमें:
- 83 सामान्य वर्ग (General)
- 53 ओबीसी
- 31 एससी
- 13 एसटी उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई
- आईएफएसमें 2024 सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के दौरान:
- 43 सामान्य वर्ग
- 51 ओबीसी
- 22 एससी
- 11 एसटी उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA