उद्धव ठाकरे के कैंडिडेट के प्रचार के लिए उतरा Ibrahim moosa, 93 ब्लास्ट में मिल चुकी है 10 साल की सजा

Sandeep Kumar | May 09, 2024, 15:37 IST
Share
pic
pic

इब्राहिम मूसा वहीं आरोपी है जिसने 93 बम ब्लास्ट के समय हथियार सप्लाई किए थे और अदालत से इस आरोपी को 10 साल की सजा दी हुई थी। मूसा के शामिल होने के बाद भाजपा को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव की सरगर्मी में अब 93 ब्लास्ट के आरोपी की भी एंट्री हो चुकी है। मुंबई उत्तर पश्चिम के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ( Amol Kirtikar ) के प्रचार में 93 बम धमाके का आरोपी इब्राहिम मूसा ( Ibrahim Moosa ) नजर आ रहा है। अमोल कीर्तिकर को उत्तर पश्चिम मुंबई सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। अमोल कीर्तिकर से ईडी ने कोविड काल के दौरान हुए कथित खिचड़ी घोटाला मामले में पूछताछ कर चुकी है। आपको बता दे इब्राहिम मूसा वहीं आरोपी है जिसने 93 बम ब्लास्ट के समय हथियार सप्लाई किए थे और अदालत से इस आरोपी को 10 साल की सजा दी हुई थी। ऐसे में अब उद्धव बाला साहब ठाकरे यानी यूबीटी गुट वाली शिवसेना के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के प्रचार में इब्राहिम मूसा के शामिल होने के बाद भाजपा को बैठे बिठाये एक मुद्दा मिल गया है। मुंबई उत्तर-पश्चिम में ठाकरे खेमे के अमोल कीर्तिकर का मुकाबला सत्तारूढ़ सेना के रवींद्र वायकर से होगा। वायकर जो पहले सेना (यूबीटी) में थे, हाल ही में शिंदे खेमे में शामिल हुए हैं। वह वर्तमान में मुंबई में जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

ये खबर भी पढ़िए...फास्ट फूड खाने वाले हो जाएं सावधान, भारत में 56% बीमारियां अनहेल्दी डाइट के कारण- ICMR रिपोर्ट

1993 में हुए थे मुंबई में ब्लास्ट

आपको बता दें कि 12 मार्च, 1993 को दोपहर में मुंबई स्टॉक एक्सचेंज पर जोर धमाका हुआ। ऐसा धमाका, जिसकी गूंज दूर-दूर तक गई। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले कि हाहाकार के बीच लोग कुछ समझ पाते महज 2 घंटे 10 मिनट के भीतर मुंबई के अंदर 12 जगह धमाके हो गए। इनमें 257 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

ये खबर भी पढ़िए...सस्ता मिलेगा प्लेन टिकट, अगर अपनाएंगे ये खास टिप्स

टाडा की विशेष अदालत ने सुनाई थी मूसा को सजा

इसका साजिशकर्ता दाऊद इब्राहिम पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मजे कर रहा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ने कई आरोपियों को पकड़ा। कुछ दोषियों को उम्रकैद की सजा हुई। इन बम धमाकों के 48 घंटे के भीतर मुंबई पुलिस ने आरोपियों की पहचना कर ली थी। तत्कालीन DCP राकेश मारिया के नेतृत्व में 150 पुलिसवालों की टीम इसकी जांच में जुटी हुई थी। इस अहम कड़ी माहिम में खड़े एक स्कूटर से मिली थी। उसमें आरडीएक्स रखा हुआ था, लेकिन वह फटा नहीं था। ऐसा पहली बार हुआ था कि धमाकों के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया हो। 1 अप्रैल 1994 को टाडा की विशेष अदालत में इस केस की सुनवाई शुरू हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए...विवादित बयान: बीजेपी नेता Navneet Rana की ओवैसी बंधुओं को खुली धमकी, बोलीं- 15 सेकेंड के लिए पुलिस हटा दो तो...

ये खबर भी पढ़िए...उत्तराधिकारी के पद से हटाए जाने पर आया Akash Anand का पहला रिएक्शन, मायावती को लेकर कही ये बड़ी बात

Tags:
  • Ibrahim moosa
  • Amol Kirtikar
  • यूबीटी
  • अमोल कीर्तिक
  • 93 ब्लास्ट के आरोपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि