किक्रेट के इस नियम में होने जा रहा बड़ा बदलाव, गेंद को बार-बार हवा में उछाला तो होगा ये...
Sandeep Kumar | Published:
icc-boundary-catch-rule
क्रिकेट की दुनिया में बाउंड्री कैच हमेशा रोमांच का बड़ा स्रोत रहे हैं, लेकिन अब इन नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। मैरिलबोन क्रिकेट क्लब और ICC ने 'बनी हॉप' जैसे कैच को मान्य न करने का फैसला लिया है।
क्रिकेट में बाउंड्री पर उछलकर कैच पकड़ने के नियमों में अब बदलाव होंगे। ICC और MCC ने इस तरह के कैच के नियमों में बड़े बदलाव का निर्णय लिया है। नए नियमों के अनुसार, बाउंड्री पर ‘बनी हॉप’ अब इलीगल होगा। ‘बनी हॉप’ का मतलब है जब खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर जाकर हवा में उछलकर गेंद को अंदर फेंककर कैच पकड़ता है। अब बाउंड्री के अंदर रहकर ही गेंद को टच करना होगा।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बाउंड्री पर पकड़े गए असाधारण कैच हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। दर्शकों की सांसें थम जाती हैं जब कोई खिलाड़ी सीमा रेखा पर उछलकर गेंद को पकड़ता है। लेकिन अब ऐसे कैचों के नियम में बदलाव किया गया है जो क्रिकेट की फील्डिंग तकनीक को पूरी तरह से बदल सकता है।
‘बनी हॉप’ वह प्रक्रिया है जब कोई खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर हवा में जाकर गेंद को अंदर फेंकता है और फिर लौटकर कैच लेता है। अब इस तकनीक को ICC और MCC ने अवैध मानने का फैसला किया है। नए नियम के अनुसार गेंद को सिर्फ बाउंड्री के अंदर रहकर ही टच किया जा सकता है। बाहर जाकर दो बार गेंद को हवा में उछालने की प्रक्रिया अब अमान्य होगी।
फील्डर अब केवल एक बार गेंद को हवा में उछाल सकता है और वह भी तब जब उसका पैर बाउंड्री के अंदर हो। दो बार उछालने, बाउंड्री के बाहर गिरने या हवा में कैच की लंबी प्रक्रिया अब वैध नहीं मानी जाएगी। यह बदलाव ICC के स्तर पर जून 2025 से लागू होगा, जबकि MCC इसे अक्टूबर 2026 से अपनाएगा।
अब यदि दो फील्डर मिलकर बाउंड्री पर कैच लेते हैं, तो दोनों को गेंद के संपर्क से पहले बाउंड्री के अंदर होना अनिवार्य होगा। पहले एक खिलाड़ी बाहर जाकर गेंद को उछालता था और दूसरा अंदर रहकर कैच लेता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दोनों की स्थिति अब निर्णायक बन गई है।
BBL 2023 में माइकल नेसर द्वारा लिया गया कैच, जिसमें उन्होंने बाउंड्री के बाहर गेंद को दो बार हवा में उछाला और अंत में कैच पकड़ा, अब अवैध माना जाएगा। IPL 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस ने भी इसी प्रकार का कैच लिया था, जो अब भविष्य में मान्य नहीं होगा। इस प्रकार के कैच अब केवल वीडियो हाइलाइट्स में ही देखे जा सकेंगे।
2020 में मैथ्यू वेड का एक शॉट भी विवादों में था जिसे रैनशॉ और बंटन की जोड़ी ने बाउंड्री पर मिलकर पकड़ा था। रैनशॉ बाउंड्री के बाहर गिरे थे, लेकिन फिर भी कैच मान्य हुआ। इस प्रकार के निर्णयों ने फील्डिंग नियमों में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए और बदलाव की मांग की गई।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल | किक्रेट | hindi news | देश दुनिया न्यूज
क्रिकेट में बाउंड्री कैच का रोमांच
क्या है 'बनी हॉप'
अब एक बार की छूट ही मान्य होगी
दो फील्डर्स का कैच तभी वैध
नेसर और ब्रेविस जैसे कैच अब इतिहास
कई पुराने कैच बने विवाद की जड़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल | किक्रेट | hindi news | देश दुनिया न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari