2026 से 2031 तक के आईसीसी क्रिकेट इवेंट्स की मेजबानी तय, जानें किस देश को क्या मिला

Sandeep Kumar | Updated:
Share
icc-events-host
icc-events-host

आईसीसी ने 2026 से 2031 तक होने वाले प्रमुख क्रिकेट इवेंट्स की मेजबानी देशों की घोषणा की है। भारत को 2029 का चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। इंग्लैंड को सबसे ज्यादा चार इवेंट की मेजबानी मिली है।

आईसीसी ने 2026 से 2031 तक होने वाले प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट्स की मेजबानी देशों का ऐलान कर दिया है। भारत को तीन बड़े इवेंट्स करने की जिम्मेदारी मिली है। इनमें 2029 का चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 का आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। इसके अलावा, भारत को 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का भी सह-मेजबान बनाया गया है, जो भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित करेंगे।

ad79b9b1-4b1
ad79b9b1-4b1


इंग्लैंड को मिले 4 टूर्नामेंट्स की मेजबानी

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को अगले छह वर्षों में चार प्रमुख टूर्नामेंट्स की मेजबानी मिली है। इनमें से 2027, 2029 और 2031 में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की मेज़बानी इंग्लैंड को दी गई है। इसके अलावा, 2030 में इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका मिला है। इस इवेंट में आयरलैंड और स्कॉटलैंड उनके सह-मेजबान होंगे।

3 प्वांइट्स में समझें पूरी स्टोरी



👉 भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (क्रिकेट वर्ल्ड कप) की मेजबानी मिली है। इसके अलावा, 2026 में भारत और श्रीलंका मिलकर टी20 वर्ल्ड कप का सह-मेजबान होंगे।

👉 नामिबिया को पहली बार किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे।

👉 इस बार पाकिस्तान को कोई भी आईसीसी इवेंट की मेजबानी नहीं मिली, जबकि वेस्टइंडीज, जिसने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, को भी कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं मिला।



ये भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर रोक बढ़ाई, 6 बदलाव लागू करने के आदेश

नामिबिया की पहली मेजबानी

ICC ने पहली बार नामिबिया को किसी इवेंट की मेजबानी का अवसर प्रदान किया है। 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे, जिससे नामीबिया का नाम इस बड़े मंच पर पहली बार सामने आया है।

ये भी पढ़ें... जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में घोटाला, नाश्ता-पानी तो दूर, गद्दों और मिठाई के नाम पर बड़ा धोखा

अन्य प्रमुख आयोजनों की मेजबानी

  • 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मिलकर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।
  • 2029 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।
  • 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह आयोजन 1999 के बाद आयरलैंड और स्कॉटलैंड के लिए पहला बड़ा क्रिकेट इवेंट होगा।
  • 2031 में भारत और बांग्लादेश मिलकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे।

पाकिस्तान-वेस्टइंडीज को नहीं मिली मेजबानी

इस बार पाकिस्तान को कोई भी आईसीसी इवेंट की मेजबानी नहीं मिली है, जबकि वेस्टइंडीज को भी कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं मिला, जिसने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी | देश दुनिया न्यूज | आईसीसी इवेंट्स



Tags:
  • भारत
  • क्रिकेट
  • ICC
  • आईसीसी
  • पाकिस्तान
  • देश दुनिया न्यूज
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
  • आईसीसी इवेंट्स
राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी

By Arun Tiwari

राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी
कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

By Harrison Masih

कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी

By Umeshwari Baghel

चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी
छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP का 25 साल में सबसे कमजोर प्रदर्शन, कांग्रेस भी नहीं भुना पाई मौका
राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में कांग्रेस की हैट्रिक, 3 जिलों में निर्विरोध जिला प्रमुख चुनी गईं महिलाएं
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा