इलेक्ट्रिसिटी बिल से मिलेगा छुटकारा! इस स्मार्ट टेक्नीक से आप खुद तय करेंगे अपना बिजली बिल

Aman Vaishnav | Mar 09, 2026, 15:29 IST
Share
iiser smart building technology energy saving thermal cameras
iiser smart building technology energy saving thermal cameras

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने एक बहुत ही उपयोगी खोज की है। इस नई स्मार्ट तकनीक से आर्किटेक्चर में बिजली का रिमोट कंट्रोल करना आसान होगा। इस सिस्टम रूम में मौजूद लोगों की संख्या के आधार पर बिजली चालू हो जाएगी।

News In Short

आइसर के एसोसिएट प्रोफेसर आरोन आर लोन ने एक खास रिसर्च पूरी की है

इस रिसर्च से बिजली के उपयोग को नियंत्रित किया जा सकेगा

ये तकनीक स्मार्ट सिटी और ग्रीन बिल्डिंग्स के लिए बेहद जरूरी साबित होगी

इसमें सिस्टम खुद तय करेगा कि एसी या लाइट को किस प्रकार चलाना जरूरी है

News In Detail

क्या आपने कभी सोचा है कि खाली कमरे में आपका एसी जेब और पर्यावरण दोनों भारी हो गया है? अब इस समस्या का समाधान IISER (भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) ने खोज लिया है। एक ऐसी तकनीक जो खुद ही समझ जाएगी कि कमरे में कितने लोग हैं। उसी के हिसाब से बिजली का उपयोग किया जाएगा।

जी हां, आने वाले समय में बिल्डिंगों में बिजली की खपत को कंट्रोल करना और भी आसान हो सकता है। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने एक नई स्मार्ट टेक्नोलॉजी बनाई है। इससे यह पता चल सकेगा कि किस बिल्डिंग में कितने लोग हैं। उसी हिसाब से बिजली का उपयोग किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी बल्कि इमारतों के प्रबंधन में भी सुधार आएगा। यह रिसर्च आइसर के एसोसिएट प्रोफेसर हारून आर लोन ने की है।

कैसे काम करेगी ये टेक्निक

इस तकनीक में सस्ते थर्मल कैमरों का इस्तेमाल किया जाता है। ये कैमरे कमरे या हॉल में मौजूद लोगों की संख्या का पता लगा लेते हैं। फिर एक खास कंप्यूटर प्रोग्राम इस जानकारी का इस्तेमाल करके यह अनुमान लगाता है कि, उस जगह को कितनी बिजली की जरूरत होगी।

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा

इस नई तकनीक की एक बड़ी खासियत यह है कि, यह कम डेटा के आधार पर भी बिजली की खपत का सही अनुमान लगा सकती है। इसका फायदा ये होगा कि बड़ी इमारतों, ऑफिसों, मॉल्स और संस्थानों में बिजली की बेवजह खपत कम हो सकेगी।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्मार्ट तकनीक से न सिर्फ ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। आने वाले समय में स्मार्ट सिटी और ग्रीन बिल्डिंग्स में इस तरह की तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ने की उम्मीद है।

पहरेदारी की जरूरत नहीं

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिल्डिंग मैनेजर को अब हर वक्त बिजली के इस्तेमाल पर ध्यान रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिस्टम खुद ही समझ जाएगा कि कब लाइट ज्यादा चलानी है। कब कूलिंग या एयर कंडीशनिंग को कम या ज्यादा करना है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में 10% महंगी होगी बिजली, जनता की जेब पर पड़ेगा भारी बोझ

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, स्मार्ट मीटर का खर्च आपकी जेब से वसूलेगी कंपनी

बिजली कंपनी सहायक ग्रेड 3 के चयनितों को नियुक्ति के लिए ऐसे खुलेगा रास्ता, 500 से ज्यादा युवा इंतजार में

शहर छोड़ने के बाद भी नहीं बच पाएंगे बिजली बिल बकायेदार, बैंक खाते होंगे फ्रीज

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच