इमिग्रेशन बिल 2025 पास: शाह का दो टूक संदेश, अब बांग्लादेशी घुसपैठियों की खैर नहीं

Jitendra Shrivastava | Mar 27, 2025, 20:29 IST
Share
thesootr
immigration-bill-2025 Photograph: (thesootr)

इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पास हुआ। शाह ने कहा- भारत कोई धर्मशाला नहीं, बांग्लादेशी घुसपैठियों से सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार भूमि नहीं दे रही, जिसकी वजह से सीमा पर फेंसिंग रुकी हुई है

इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 लोकसभा में गुरुवार को पास हो गया। बिल पर चर्चा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की घुसपैठ हो रही है। उन्होंने कहा कियह बिल भारत में आने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान, पंजीकरण और निगरानी से जुड़ा नया कानूनी ढांचा तय करता है।

अमित शाह ने कहा कि इस बिल का मकसद अवैध घुसपैठ को रोकना, भारत की सुरक्षा को मजबूत करना और ड्रग्स, हवाला व मानव तस्करी जैसे नेटवर्क पर लगाम लगाना है।

शाह के बयान की प्रमुख बातें...

  1. भारत धर्मशाला नहीं है

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत केवल उन विदेशियों का स्वागत करेगा जो टूरिज्म, बिजनेस, एजुकेशन या हेल्थ सेवाओं के लिए आते हैं। लेकिन जिनका इरादा गलत है, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।
  2. बांग्लादेशी घुसपैठियों पर विशेष ध्यान

    शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल से सबसे ज़्यादा बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की घुसपैठ होती है। 450 किमी की खुली सीमा, खासकर 24 परगना क्षेत्र, इसके लिए जिम्मेदार है।
  3. फेंसिंग में ममता बनर्जी बाधा बना रहीं

    अमित शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार भूमि नहीं दे रही, जिसकी वजह से सीमा पर फेंसिंग रुकी हुई है।
ये खबरें भी पढ़ें...

महिला रेप नहीं कर सकती, लेकिन उकसा सकती है: एमपी हाईकोर्ट

CBSE का बड़ा ऐलान: 12वीं के ऐसे छात्रों को परीक्षा से कर सकता है बाहर, जानें कारण

बिल की कानूनी विशेषताएं...

36 धाराएं: बिल में कुल 36 धाराएं हैं जो विदेशी नागरिकों के भारत में प्रवेश, पंजीकरण, ब्लैकलिस्टिंग और निर्वासन को नियंत्रित करती हैं।

पासपोर्ट और वीजा अनिवार्य: अब बिना पासपोर्ट या वीजा के किसी भी व्यक्ति की एंट्री गैरकानूनी मानी जाएगी।

डिजिटल रजिस्ट्रेशन: विदेशियों के ठहरने और गतिविधियों की डिजिटल ट्रैकिंग होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

देश की दूसरी 'फ्रूट वेजिटेबल लैब' खुलेगी एमपी में, कीटनाशक स्तर की होगी जांच

मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं के परिणाम 28 मार्च को होंगे घोषित, ऐसे देख सकेंगे स्टूडेंट्स

विदेशियों की सुविधा पर भी ध्यान

73% अप्रवासन चौकियां बढ़ाई गई हैं और आठ एयरपोर्ट पर नया सिस्टम लागू हुआ है जिससे यात्री 30 सेकंड में क्लियरेंस ले सकें।

इमिग्रेशन बिल 2025 के लाभ...

लाभये होगा
सुरक्षा में बढ़ोतरीअवैध घुसपैठ पर रोक
पारदर्शितासभी विदेशी नागरिकों की जानकारी सरकार के पास
डिजिटल ट्रैकिंगनिगरानी प्रक्रिया आसान
फास्ट प्रोसेसिंगयात्रियों की जांच में समय की बचत
स्थानीय सहयोगराज्यों की भूमिका अहम

FAQs- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. इमिग्रेशन बिल 2025 क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
    इमिग्रेशन बिल 2025 (Immigration Bill 2025) एक नया कानून है जिसका उद्देश्य भारत में अवैध घुसपैठ रोकना, विदेशी नागरिकों की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसमें 36 धाराएं हैं जो पासपोर्ट, वीजा, पंजीकरण और निष्कासन को नियंत्रित करती हैं।
  2. भारत धर्मशाला नहीं है का मतलब क्या है?
    अमित शाह का "भारत धर्मशाला नहीं है" बयान दर्शाता है कि भारत अब अवैध घुसपैठियों के लिए आसान लक्ष्य नहीं रहेगा। केवल वैध इरादे वाले विदेशी नागरिकों का ही स्वागत होगा, बाकी से सख्ती से निपटा जाएगा।
  3. क्या इमिग्रेशन बिल 2025 से आम नागरिकों को कोई प्रभाव पड़ेगा?
    नहीं, आम भारतीय नागरिकों पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह कानून केवल विदेशी नागरिकों और उनके भारत में रहने और प्रवेश करने की प्रक्रिया को रेग्युलेट करता है।


Tags:
  • अमित शाह
  • संसद
  • रोहिंग्या
  • देश दुनिया न्यूज
  • अवैध बांग्लादेशी
  • इमिग्रेशन बिल 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज