Paytm पर RBI की कार्रवाई का असर, फील्ड मैनेजर ने तनाव में आकर दी जान

Pooja Kumari | Feb 26, 2024, 12:38 IST
Share
Paytm
Paytm

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक गौरव पिता सुरेश गुप्ता (40) ने रविवार देर दोपहर को अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंदौर में ही पेटीएम (Paytm) ऑपरेशन फील्ड मैनेजर थे। बताया जाता कि गौरव कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में चल रहे थे।

संजय गुप्ता, INDORE. पेटीएम (Paytm) पर आरबीआई (RBI) की कार्रवाई का दुष्प्रभाव उनके कर्मचारियों पर पड़ना शुरू हो गया है। इंदौर स्कीम नंबर 78 में पेटीएम (Paytm) कंपनी के ऑपरेशन फील्ड मैनेजर ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को पत्नी ने शव फंदे पर लटके देखा। पुलिस को जानकारी दी। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया है। परिजन शव लेकर ग्वालियर रवाना हो गए।

यह खबर भी पढ़ें - किसान आंदोलन: 29 फरवरी तक किसानों ने रोका दिल्ली कूच का प्लान

नौकरी को लेकर आ गए थे डिप्रेशन में

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक गौरव पिता सुरेश गुप्ता (40) ने रविवार देर दोपहर को अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंदौर में ही पेटीएम (Paytm) ऑपरेशन फील्ड मैनेजर थे। बताया जाता कि गौरव कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में चल रहे थे। आशंका है कि इसी कारण से उन्होंने सुसाइड किया है। पुलिस कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। गौरव की शादी को करीब 8 साल हो गए थे। पत्नी मोहिनी, सात और डेढ़ साल की दो बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट को लेकर जांच की जा रही है। पत्नी मोहिनी के बयान नहीं हुए हैं। परिवार के मुताबिक गौरव मूल रूप से ग्वालियर के समाध्या कॉलोनी का रहने वाला है। घर में बुजुर्ग माता-पिता और बड़ा भाई है।

यह खबर भी पढ़ें - इनेलो नेता की हत्या में BJP के 3 नेताओं पर केस, CCTV फुटेज सामने आया

31 जनवरी को आरबीआई (RBI) ने यह किया था आदेश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 31 जनवरी को आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से Paytm की बैंकिंग शाखा पेटीएम (Paytm) पेमेंट्स बैंक (PPBL) के नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी। RBI ने 31 जनवरी 2024 को यह आदेश नियमों का पालन नहीं करने के चलते पेटीएम (Paytm) पेमेंट्स बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत किए थे। इसके साथ ही RBI ने कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि 29 फरवरी के बाद मौजूदा ग्राहकों के भी अकाउंट में अमाउंट ऐड करने पर रोक लगा दी जाए। इस आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक में क्रेडिट/डिपॉजिट ट्रांजेक्शन नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें - ज्ञानवापी के व्‍यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी, इलाहाबाद HC का फैसला

यह खबर भी पढ़ें - बदलेगा किताबों में अकबर का चैप्टर, राजस्थान के शिक्षा मंत्री बोले- अकबर महान नहीं, आक्रांता और बलात्कारी था

Tags:
  • RBI
  • आरबीआई
  • paytm
  • पेटीएम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज