पांच शहरों में आयकर विभाग की छापेमारी, 200 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
income-tax-raids Photograph: (thesootr)

आयकर विभाग ने भोपाल (Bhopal), जबलपुर (Jabalpur), सतना (Satna), रायपुर (Raipur) और जगदलपुर (Jagdalpur) में एक साथ छापेमारी कर 200 करोड़ रुपए की अघोषित आय (Undisclosed Income) का खुलासा किया।

आयकर विभाग ने भोपाल, जबलपुर, सतना, रायपुर, जगदलपुर और दिल्ली छापेमार कार्रवाई की है। इसमें करीब 200 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता चला है। भोपाल में कारोबारी सौरभ अग्रवाल के ठिकानों पर सर्वे किया गया। सौरभ पर करोड़ों की कर चोरी का शक है। इनके अल्फा परफेक्ट सॉल्यूशन समेत अन्य ठिकानों की जांच चल रही है। सौरभ को एक पूर्व मुख्य सचिव का करीबी बताया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों, नकदी और जेवरात की जांच कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि सौरभ के कई नेताओं और अफसरों से संबंध हैं।

आयकर विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

आयकर विभाग ने भोपाल के चूना भट्टी क्षेत्र में स्थित कारोबारी सौरभ अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा।

  • सौरभ अग्रवाल पर करोड़ों रुपये की कर चोरी का शक था।
  • अल्फा परफेक्ट सॉल्यूशन (Alpha Perfect Solution) समेत अन्य ठिकानों की जांच की गई।
  • दस्तावेज, नकदी और आभूषणों की जब्ती के अलावा कर्मचारियों से पूछताछ भी हुई।
  • सौरभ अग्रवाल एक पूर्व मुख्य सचिव के करीबी माने जाते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

वायु प्रदूषण : दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के, जानें कहां की हवा सबसे जहरीली

धर्मांतरण के आरोपी को फांसी की सजा वाले कानून में हैं कितनी पेचिदगियां, जानें thesootr Explainer से

जबलपुर, सतना, रायपुर और जगदलपुर में भी छापेमारी

भोपाल के अलावा, आयकर विभाग ने जबलपुर, सतना, रायपुर और जगदलपुर में भी छापेमारी की।

  • इन शहरों के 44 ठिकानों पर छापेमारी हुई।
  • सतना में 5 बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच हुई।
  • 6.50 करोड़ रुपये के जेवर और नकदी जब्त की गई।

इन कारोबारियों पर छापा:

क्रमांकव्यापारी का नामसमूह (Group)व्यापार का विवरण
1राम कुमार, सुरेश कुमार, नरेश गोयलरामा ग्रुपरायपुर में टीएमटी सरिया इंडस्ट्री, सतना और उत्तराखंड के रुद्रपुर में फ्लाई फैक्ट्रियां
2सुनील सेनानीसेनानी ग्रुपसतना, जबलपुर एवं इंदौर में विस्टस कॉलेज, पान मसाले का कारोबार
3अतुल मेहरोत्रामेहरोत्रा बिल्डकॉन ग्रुपइंदौर बायपास पर सिविल कंस्ट्रक्शन का बड़ा काम, रेलवे में कई प्रोजेक्ट
4संतोष गुप्ता-फ्लोर मिल मालिक, ट्रेडिंग का काम, मेहरोत्रा ग्रुप के साथ मिलकर बड़ी फ्लोर मिल
5सीताराम अग्रवालहुंडी कारोबारीशहर के ईसाई को नंबर 2 का पैसा ब्याज पर चलाना, मैरिज रिसॉर्ट और होटल व्यवसाय

वित्तीय वर्ष के अंत में बढ़ी निगरानी...

वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले आयकर विभाग ने टैक्स चोरी रोकने के लिए सर्वे और छापेमारी तेज कर दी है।

  • अधिकारी दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
  • टैक्स बचाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
ये खबरें भी पढ़ें...

घर में चोर यह लेकर घुसा, पूर्व क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी बाहर निकलते तो मुश्किल में पड़ जाते

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक : 120 यात्रियों को बनाया बंधक, 6 सैन्यकर्मियों को मार गिराया

कर चोरी में नेताओं और अफसरों से संबंध...

आयकर विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ अग्रवाल और सतना के कारोबारी कुछ बड़े नेताओं और अफसरों के संपर्क में थे।

  • सौरभ अग्रवाल के कई सरकारी अधिकारियों से संबंध होने की बात सामने आई है।
  • रामा ग्रुप समेत अन्य कारोबारी आपस में आर्थिक लेन-देन से जुड़े थे।
  • जांच में फर्जी बिलिंग और काले धन को सफेद करने की जानकारी मिली है।


Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • आयकर विभाग
  • छापेमारी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • IT
  • देश दुनिया न्यूज
  • income tax raids
  • अघोषित आय
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन