भारत के Operation Sindoor से बौखलाया पाकिस्तान, पूरे देश में खलबली... शहबाज शरीफ ने दी भभकी

Ravi Kant Dixit | May 07, 2025, 04:30 IST
Share
operation sindoor india
operation sindoor india

भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर दी है। हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वहां के नेता गीदड़ भभकी दे रहे हैं। पाक में खलबली मची है।

भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर दी है। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय अस्पतालों में अफरा-तफरी मची है। हालात को देखते हुए कुछ जगह इंटरनेट बंद किया जा सकता है।
भारत ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया, बल्कि आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि यह हमला आतंकवादियों के ठिकानों पर किया गया था, ना कि किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर।
हमले के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वहां के नेता गीदड़ भभकी दे रहे हैं। पाक में खलबली मची है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बयान जारी कर कहा कि भारत ने पाकिस्तान में पांच स्थानों पर हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को रक्षा करने का पूरा अधिकार है और वह इस हमले का जवाब देगा।

उधर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ने अपनी हवाई सीमा से पाकिस्तान के नागरिक इलाकों पर मिसाइल हमले किए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया और सरकार के विरोधाभासी बयान

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल हमले किए हैं, जो रिहायशी इलाकों पर गिरे।
पाकिस्तान के सरकारी चैनल PTV न्यूज ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने 2 भारतीय फाइटर जेट को गिरा दिया। इसके अलावा, उन्होंने LoC के पास भारतीय चेकपोस्टों को भी नष्ट करने का आरोप लगाया। पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत और PoK में पांच स्थानों पर हमले हुए थे, जिनमें रिहायशी इलाके भी शामिल थे।

पाकिस्तान में मची खलबली

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी की घोषणा की गई है। स्थानीय प्रशासन ने अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर भेज दिया गया है। वहीं, लाहौर एयरपोर्ट पर अगले 48 घंटे तक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इमरजेंसी की स्थिति घोषित की गई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की बैठक बुलाई है।

तीनों सेनाओं ने मिलकर चलाया मिशन

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर सिंदूर ऑपरेशन चलाया है। न्यूज एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों में अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल हुआ और सभी टारगेट्स की लोकेशन इंटेलिजेंस एजेंसियों ने मुहैया कराई थी।भारत की एयर स्ट्राइक के बाद इंडिगो की श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, बीकानेर, चंडीगढ़ और धर्मशाला आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इंडिगो ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।

Tags:
  • India
  • Indian Army
  • Indian Air Force
  • pakistan
  • Pahalgam
  • Indian Airforce
  • operation sindoor
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज