पाकिस्तान से व्यापारिक नाता खत्म, भारत ने इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर लगाया बैन, जानें डिटेल
Rohit Sahu | May 03, 2025, 12:17 IST
ind vs pak controvercy
भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने और जाने वाली चीजों पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसका मतलब अब भारत से पाकिस्तान न कुछ जाएगा न वहां कुछ जाएगा।
भारत सरकार ने 2 मई 2025 को एक बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान से होने वाले सभी आयात-निर्यात और पारगमन गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के तहत पाकिस्तान में निर्मित या वहां से निर्यातित कोई भी वस्तु अब भारत नहीं आ सकेगी, और भारत से पाकिस्तान भी कोई वस्तु नहीं जाएगी।
![india pak bussiness]()
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत पाकिस्तान से आने-जाने वाले सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह निर्णय 2 मई की अधिसूचना के जरिए लिया गया है, और यह अगले आदेश तक लागू रहेगा।
विदेश व्यापार नीति 2023 के इस नए प्रावधान में कहा गया है कि पाकिस्तान से आयात या निर्यात की जाने वाली कोई भी वस्तु—चाहे वह स्वतंत्र रूप से आयात की जा सकती हो या अनुमति प्राप्त हो—अब पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लिया गया है।
भारत सरकार का यह सख्त फैसला उस वक्त आया है जब हाल ही में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमले में पहलगाम में 26 नागरिकों की जान गई। इसके बाद सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब आतंक को समर्थन देने वाले देश के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार संभव नहीं है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रतिबंध से किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की विशेष अनुमति अनिवार्य होगी। यानी कोई भी वस्तु यदि पाकिस्तान से मंगाई जाती है या वहां भेजी जाती है, तो इसके लिए केंद्र सरकार की पूर्व स्वीकृति लेनी होगी।
व्यापार बंद होने से पहले भारत पाकिस्तान को मुख्य रूप से कपास, केमिकल, खाद्य उत्पाद, दवाइयां और मसाले निर्यात करता था। इसके अलावा चाय, कॉफी, प्याज, टमाटर, लोहा, स्टील, नमक और ऑटो पार्ट्स भी तीसरे देशों के माध्यम से भेजे जाते थे। अब यह पूरा व्यापारिक प्रवाह पूर्णतः ठप हो जाएगा।
यह भी पढ़ें...पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, PoK में राशन स्टॉक करने का आदेश
2019 के बाद से ही भारत में पाकिस्तान से आयात लगभग समाप्त हो चुका था, लेकिन फिर भी सीमेंट, जिप्सम, तांबा, नमक और कुछ फल जैसी चीजें सीमित मात्रा में आती थीं। वर्ष 2024 में यह आयात घटकर मात्र 48 लाख डॉलर रह गया था, जिसमें मुख्य रूप से सेंधा नमक और मुल्तानी मिट्टी शामिल थे। अब यह भी बंद हो जाएगा।
India-Pakistan | trade | इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट India-Pakistan, India Ban Pakistan Trade, India vs Pakistan ndia Pakistan War, India Pakistan Trade,India Pakistan Export Import, IMF, World Bank
डायरेक्ट के बाद इनडायरेक्ट ट्रेड पर भी रोक
पहले पाकिस्तान के साथ सीधा व्यापार बंद किया गया था, लेकिन अब यह प्रतिबंध इनडायरेक्ट ट्रेड यानी तीसरे देशों के माध्यम से होने वाले व्यापार पर भी लागू कर दिया गया है। इससे पाकिस्तान को आर्थिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय अब ऐसे उत्पादों की सूची तैयार कर रहा है जिन्हें किसी भी रूप में पाकिस्तान से व्यापार में शामिल नहीं किया जाएगा।
india pak bussiness
वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना का असर क्या होगा
FTP 2023 में जोड़ा गया सुरक्षा आधारित प्रावधान
आतंकी हमले के बाद लिया गया यह सख्त कदम
अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी आवश्यक
पहले क्या-क्या जाता था भारत से पाकिस्तान?
यह भी पढ़ें...पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, PoK में राशन स्टॉक करने का आदेश
पाकिस्तान से भारत क्या आयात करता था?
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
India-Pakistan | trade | इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट India-Pakistan, India Ban Pakistan Trade, India vs Pakistan ndia Pakistan War, India Pakistan Trade,India Pakistan Export Import, IMF, World Bank
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari