क्या है सिंधु जल समझौता जिस पर भारत ने लगाई रोक?
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 24, 2025, 12:13 IST
Indus river treaty
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है। पाकिस्तान को झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का पानी अब नहीं मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। हमले के बाद से भारत में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इस हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और इसमें सैफुल्लाह कसूरी का नाम सामने आया है, जो हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। भारत सरकार ने हमले की गंभीरता को देखते हुए जवाबी कार्रवाई के तौर पर कई बड़े कदम उठाए हैं और इन्हीं में से एक है सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय।
![Indus river treaty]()
ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: भारत ने लिए पाक के खिलाफ 5 कड़े फैसले, सिंधु जल समझौता रद्द, पाकिस्तान दूतावास और बॉर्डर सील पाकिस्तान का पंजाब और सिंध प्रांत पूरी तरह से चिनाब, झेलम और सिंधु नदियों पर निर्भर है। इन नदियों का पानी न मिलने से पाकिस्तान में जल संकट गहराने वाला है। 1948 में भारत ने कुछ समय के लिए इन नदियों का पानी रोका था, जिससे पाकिस्तानी पंजाब की 17 लाख एकड़ जमीन सूख गई थी।अब जब भारत ने समझौता रद्द कर दिया है, तो पाकिस्तान को एक बार फिर उसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला : इंदौर के सुशील को अंतिम विदाई, नंदानगर चर्च में हुई प्रार्थना, जूनी इंदौर में हुआ अंतिम संस्कार
![Pahalgaam attack]()
पहलगाम केबायसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मृत्यु हो हुई । इस आतंकवादी हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। हमले के शिकार अधिकतर लोग पर्यटक थे। पुलवामा में2019 में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभी तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। thesootr links
सिंधु जल समझौता (Indus river treaty)
Indus river treaty
सिंधु जल समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुआ था। यह समझौता सिंधु और उसकी पांच सहयोगी नदियों – ब्यास, रावी, सतलुज, चिनाब और झेलम – के जल बंटवारे को लेकर था। भारत को पूर्वी नदियों – ब्यास, रावी और सतलुज – का अधिकार मिला था।पाकिस्तान को पश्चिमी नदियों – सिंधु, चिनाब और झेलम – का जल पूरी तरह से दिया गया था। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार युद्ध हो चुका है, भारत ने कभी भी इस जल समझौते को नहीं तोड़ा था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। भारत सरकार का मानना है कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है और सिंधु जल समझौते को रद्द करना एक बड़ा रणनीतिक कदम है।
पाकिस्तान की पानी पर निर्भरता
पहलगाम में आतंकी हमला
Pahalgaam attack
पहलगाम केबायसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मृत्यु हो हुई । इस आतंकवादी हमले में 17 लोग घायल भी हुए हैं। हमले के शिकार अधिकतर लोग पर्यटक थे। पुलवामा में2019 में हुए आतंकी हमले के बाद यह अभी तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है। thesootr links
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari