अब पेट्रोल पंप पर मिलेगा मिट्टी का तेल, LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Aman Vaishnav | Mar 30, 2026, 10:25 IST
Share
india government supply kerosene amid fuel
india government supply kerosene amid fuel

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से ईंधन की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। इस समस्या को देखले हुए भारत सरकार ने अब मिट्टी तेल की सप्लाई करने का फैसला किया है।

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में चल रहे युद्ध (Iran Israel war 2026) के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। इससे दुनिया भर के कई देशों को ईंधन की कमी हो रही है। भारत भी इस संकट से प्रभावित है।

इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं। अब सरकार ने घरों तक केरोसिन (मिट्टी का तेल) की सप्लाई करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी छूट दी है।

गैस मंत्रालय ने दी अनुमति

केंद्र सरकार ने 29 मार्च को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया। इसमें बताया गया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 60 दिन तक सुपीरियर केरोसिन ऑयल (SKO) की अस्थायी सप्लाई देने की अनुमति दी है।

ये ऑयल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी राशन की दुकानों के जरिए दिया जाएगा। इसका मकसद है कि लोगों को ईंधन की कमी का सामना न करना पड़े। इसमें मध्यप्रदेश दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात भी शामिल हैं।

देखें राज्यों की सूची...

52b3e36e-c52
52b3e36e-c52




पेट्रोल पंपों पर मिलेगा केरोसिन

सरकार ने साफ किया है कि केरोसिन केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा। जैसे खाना बनाने और रोशनी के लिए। इससे इसका गलत इस्तेमाल रोका जा सकेगा। इन नए नियमों के तहत कुछ सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर केरोसिन स्टोर और वितरित करने की अनुमति दी गई है। इन पेट्रोल पंपों पर ज्यादा से ज्यादा पांच हजार लीटर केरोसिन रखा जा सकेगा।

5d5488f6-af0
5d5488f6-af0


जिले के दो पेट्रोल पंप पर होगी ये सुविधा

हर जिले में दो पेट्रोल पंपों को केरोसिन बेचने के लिए चुना जाएगा। नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि, केरोसिन के स्टोरेज, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े डीलरों और वाहनों को पेट्रोलियम नियम 2002 के कुछ लाइसेंसिंग नियमों से छूट दी गई है। इससे सप्लाई चेन तेज हो सकेगी और केरोसिन अंतिम उपभोक्ता तक सही समय पर पहुंच सकेगा।

भारत में केरोसिन की बिक्री पर रोक

भारत में केरोसिन की बिक्री पर पूरी तरह से एक साथ रोक नहीं लगाई गई थी। इसे धीरे-धीरे कम किया गया था। केंद्र सरकार ने 2015 के बाद से उज्ज्वला योजना और सौभाग्य योजना के तहत एलपीजी और बिजली कनेक्शन को बढ़ावा दिया था।

इसके साथ ही राशन दुकानों के जरिए सब्सिडी वाले केरोसिन की बिक्री को भी धीरे-धीरे बंद किया गया था। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ ने 2018-2020 के बीच केरोसिन की बिक्री बंद कर दी थी और खुद को केरोसिन मुक्त घोषित कर दिया था।

केरोसिन बिक्री पर रोक का कारण

पीडीएस के जरिए सब्सिडी वाले केरोसिन की बिक्री रोकने का मुख्य मकसद प्रदूषण को कम करना था। साथ ही पेट्रोल और डीजल में मिलावट रोकना और सब्सिडी का बोझ घटाना था। 2020 तक ज्यादातर जगहों पर इसका वितरण नेटवर्क लगभग खत्म हो चुका था।

जिन राज्यों में अभी भी एलपीजी और बिजली की पहुंच कम थी वहां पर केरोसिन की सीमित सप्लाई जारी रखी गई। सब्सिडी खत्म होने के बाद खुले बाजार में इसके दाम बढ़ गए और एलपीजी कनेक्शन और गैस सिलेंडर की आसानी से उपलब्धता के कारण लोगों ने केरोसिन का इस्तेमाल कम कर दिया।

इस तरह, धीरे-धीरे केरोसिन (Kerosene) का उपयोग कम हुआ और सरकार को इसे पूरी तरह से बैन करने की जरूरत नहीं पड़ी।

ये खबरें भी पढ़िए...

देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़

गैस की कालाबाजारी करने वालों पर अब एफआईआर, लाइसेंस भी होगा निरस्त

मन की बात में पीएम मोदी बोले-पड़ोस में युद्ध चल रहा है, अफवाहों से बचें, संयम बनाए रखें

देश दुनिया न्यूज: LPG किल्लत के बीच बड़ा फैसला: राज्यों को 10% एक्स्ट्रा LPG कोटा, PNG अपनाने की अपील

Tags:
  • केंद्र सरकार
  • पेट्रोल पंप
  • पश्चिम एशिया
  • देश दुनिया न्यूज
  • मिडिल ईस्ट
  • Iran Israel war 2026
  • Kerosene
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच