क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी की बातों ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें, सरकार ने दिया जवाब

Aman Vaishnav | Mar 27, 2026, 13:38 IST
Share
india lockdown rumors pm modi speech oil crisis hardeep puri clarification
india lockdown rumors pm modi speech oil crisis hardeep puri clarification

ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध ने दुनिया में कई संकट पैदा कर दिए हैं। भारत भी इस युद्ध से प्रभावित हो रहा है। इसी बीच लोगों के मन में एक बड़ा डर बैठ गया है कि क्या वापस लोक डाउन लगेगा? सरकार ने इसका जवाब दे दिया है।

दुनिया इस वक्त ऐसे बारूद के ढेर पर बैठी हुई है। जो कभी भी फट सकता है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध की चिंगारी की आंच अब दुनियाभर में फैलती जा रही है।

इस युद्ध के कारण आने वाले समय में दुनिया भर में तेल और गैस की भारी कमी हो सकती है। भारत भी इससे प्रभावित हो सकता है। हालांकि, सरकार का कहना है कि हमारे पास गैस और पेट्रोल-डीजल का अच्छा स्टॉक है।

वहीं, लोग काफी घबराए हुए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर जो एक चर्चा वायरल हो रही है, उसने लोगों में ज्यादा बेचैनी पैदा कर दी है। चर्चा ये है कि क्या भारत में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है?

पीएम मोदी ने की थी तैयार रहने की अपील

कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा और लोकसभा में देशवासियों को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी परीक्षा और संकट की घड़ी के लिए तैयार रहने को कहा था।

पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि, जैसे हमने कोरोना के दौरान एकजुट होकर बड़ी चुनौतियों का सामना किया था, ठीक वैसे ही हमें अब भी इन मुश्किलों का सामना करना होगा।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के इस बयान को सीधे कोरोना काल के लॉकडाउन से जोड़कर देखा जा रहा है। इंटरनेट पर लोग पूछ रहे हैं कि एक बार फिर देश की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है?

क्या भारत में फिर से लगने वाला है लॉकडाउन?

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन से जुड़ी इन सभी अफवाहों को पूरी तरह नकार दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार 27 मार्च को अपने सोशल मीडिया X अकाउंट पर एक पोस्ट की। पोस्ट में लिखा कि

वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि, देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीजों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मजबूती दिखाई है। आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे। लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में जरूरी है कि हम सभी शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।

मंत्री किरण रिजिजू क्या बोले?

संसद भवन में मीडिया से बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी वही बात कही। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं और लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में एक्साइज ड्यूटी घटाई है। इससे आम लोगों पर बढ़ती कीमतों का असर कम हो सकेगा। रिजिजू ने कहा कि सांसद संसद में प्रधानमंत्री को इस फैसले के लिए धन्यवाद देंगे।

हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं

सरकार की तरफ से कहा गया है कि हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

ज्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें। इससे असली समस्या और बढ़ सकती है। फिलहाल सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य रखने की पूरी कोशिश की जा रही है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मिडिल ईस्ट युद्ध के संकट को लेकर पीएम मोदी बोले-हालात बदल रहे हैं, संकट बढ़ रहा है, हमें तैयार रहना होगा

1 अप्रैल के नए नियम: सिलेंडर से लेकर रेलवे टिकट तक कई नियमों में बदलाव! जानें किस पर पड़ेगा असर

देश दुनिया न्यूज: ईरान-इजराइल वॉर का एमपी पर असर, नर्मदापुरम में अटका करोड़ों का माल, किसान परेशान

ईरान-इजरायल जंग का एमपी के किसानों पर असर, चावल के बाद केले की सप्लाई ठप

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्र सरकार
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • सोशल मीडिया
  • ईरान
  • लॉकडाउन
  • हरदीप पुरी
  • देश दुनिया न्यूज
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि