Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मनाली हाईवे का हिस्सा बहा
Sandeep Kumar | Jun 29, 2025, 22:20 IST
india-monsoon
मानसून के कारण पूरे देश में भारी बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दर्जनों लोगों की जान चली गई है।
भारत में मानसून पूरे देश में फैल चुका है और लगातार बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। कुछ स्थानों पर बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे जानमाल की भारी क्षति हुई है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 9 दिनों में भारी बारिश के कारण 34 लोगों की मौत हो चुकी है। रेवेन्यू मिनिस्टर जगत सिंह नेगी के अनुसार, 20 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 34 मौतें हुईं। शनिवार को धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ में नौ लोग बह गए, जिनमें से सात शव बरामद कर लिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए। बारिश के कारण चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्री अब हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुके हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट , जानें आज का मौसम
राजस्थान के कई जिलों जैसे उदयपुर, जालोर, पाली और सिरोही में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पाली जिले के देसूरी और बाली इलाके में मघाई नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी सूर्य मंदिर पुल तक पहुंच गया। जालोर शहर के कई इलाकों में भी बाढ़ आई है और टोंक जिले में पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर
ओडिशा में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है, और 4 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मानसून की धमाकेदार एंट्री... जमकर बरसेंगे बादल, Alert जारी
जमशेदपुर के लव कुश आवासीय स्कूल में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद 162 बच्चे फंस गए थे। पुलिस ने नाव और रस्सियों के जरिए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाया।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨
Aaj Ka Mausam . MP News
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट , जानें आज का मौसम
राजस्थान में बाढ़ की स्थिति
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर
ओडिशा में बारिश की चेतावनी
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मानसून की धमाकेदार एंट्री... जमकर बरसेंगे बादल, Alert जारी
झारखंड में स्कूल में फंसे 162 बच्चे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨
Aaj Ka Mausam . MP News
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava