मोदी सरकार का ऐलान : टोल टैक्स में 50% की छूट, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Jitendra Shrivastava | Jul 05, 2025, 18:25 IST
Share
highways-toll-tax-50-percent
Photograph: (THESOOTR)

केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 50% तक की छूट दी है। अब नए नियम के तहत यात्रियों को उस मार्ग पर टोल का आधा शुल्क देना होगा जहां विशेष संरचनाओं का हिस्सा 50% से ज्यादा हो। अब उन्हें आधा कर दिया है।

केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स ( Toll Tax) में 50% तक की छूट दी है। यह छूट उन हाईवे हिस्सों पर लागू होगी, जहां पुल, सुरंग या फ्लाईओवर का हिस्सा 50% से अधिक है। सरकार का उद्देश्य यात्रियों और कमर्शियल वाहनों को राहत प्रदान करना है।

क्या बदला है टोल टैक्स के नियम में?

अब नए नियम के तहत यात्रियों को उस मार्ग पर टोल का आधा शुल्क देना होगा जहां विशेष संरचनाओं का हिस्सा 50% से ज्यादा हो। पहले इन हिस्सों पर भारी टोल वसूला जाता था, लेकिन अब इसे 50% तक घटा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

बेऊर जेल में रची गई व्यापारी गोपाल खेमका के मर्डर की साजिश, डिप्टी सीएम सम्राट चाैधरी बोले, बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारे

आठवें वेतन आयोग के गठन में देरी, 6 महीने बाद भी कर्मचारी कर रहे इंतजार

टोल टैक्स घटाने का फॉर्मूला

नए नियम में दो फॉर्मूले लागू किए गए हैं। पहला है पुल, सुरंग या फ्लाईओवर की लंबाई को 10 गुना करके सामान्य सड़क की लंबाई में जोड़ना। दूसरा फॉर्मूला है उस हिस्से की लंबाई को 5 गुना करके टोल तय करना। जो भी फॉर्मूला कम टोल निकालेगा, वही लागू होगा।

किसको मिलेगा फायदा?

यह बदलाव उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा जो ऐसे मार्गों पर यात्रा करते हैं, जहां एलिवेटेड संरचनाएं जैसे फ्लाईओवर और सुरंगें ज्यादा हैं। उदाहरण के लिए, द्वारका एक्सप्रेसवे पर पहले 317 रुपए तक का टोल लगता था, जो अब 153 रुपए हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

19 साल बाद साथ आए उद्धव और राज ठाकरे, 59 साल में ऐसा रहा ठाकरे फैमली का सियासी सफर

इंदौर माइनिंग अधिकारियों ने 7 साल के बच्चे के नाम फर्जी दस्तावेज से दी खदान, हाईकोर्ट ने लोकायुक्त को दिए FIR आदेश

नए नियम का असर कब दिखेगा?

नया नियम लागू हो चुका है और जल्द ही इस 50% टैक्स छूट का असर देखने को मिलेगा। जिन हाईवे पर अधिक टोल लिया जाता था, वहां टोल टैक्स में कटौती शुरू हो चुकी है। मोदी सरकार केइस फैसले से लाखों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी।

Tags:
  • मोदी सरकार
  • नेशनल हाईवे
  • Toll Tax
  • टोल टैक्स
  • 50% टैक्स छूट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब